IPL 10: धोनी ने जड़ा अर्धशतक तो सुशांत राजपूत ने साधा सौरभ गांगुली पर निशाना
सुशांत ने धोनी के पचासे के बाद गांगुली पर तंज कसते हुए कहा, 'धोनी टी-20 के लिए... क्या कहा था आपने? आश्चर्य है अब कहां एक्सपर्ट्स कहां चले गए।
नई दिल्ली:
आईपीएल में अपने खराब पॉर्म को लेकर चौतरफा आलोचना झेल रहे महेंद्र सिंह धोनी ने हैदराबाद के खिलाफ 61 रनों की जोरदार पारी से अपने आलोचकों को जवाब दिया है। उनके इस पारी के बाद ऐक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने सौरभ गांगुली पर निशाना साधा है।
सुशांत ने धोनी के पचासे के बाद गांगुली पर तंज कसते हुए कहा, 'धोनी टी-20 के लिए... क्या कहा था आपने? आश्चर्य है अब कहां एक्सपर्ट्स कहां चले गए। आप पर गर्व है माही।' सुशांत सिंह राजपूत ने धोनी के जीवन पर बनी फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में उनका रोल किया है।
"Dhoni is not a .... " what did you say ?? Wonder where are the Experts now. Proud of you mahi!! https://t.co/KPEpxeGhJr
— SHIV Sushant Rajput (@itsSSR) April 22, 2017
आपको बता दे कि सौरभ गांगुली ने कुछ दिन पहले इंडिया टूडे से बातचीत के दौरान धोनी के प्रदर्शन को देखते हुए कहा था वह अब टी-20 के लिए बेहतर बल्लेबाज नहीं रह गए हैं। सौरभ गांगुली ने कहा था, 'वह नहीं मानते कि महेंद्र सिंह धोनी टी-20 क्रिकेट के लिए बेहतर हैं। वह वनडे के चैंपियन खिलाड़ी हैं। लेकिन टी-20 की बात करें तो 10 साल में उनके नाम पर सिर्फ एक फिफ्टी है। इसे बहुत अच्छा रिकॉर्ड नहीं कहा जा सकता।'
और पढ़ें: IPL 2017: देखिए कैसे आरसीबी के कप्तान विराट कोहली का आउट होने पर फूटा गुस्सा
हालाकि इस ट्विट में सुशांत ने गांगुली का नाम नहीं लिया है लेकिन साफ है कि निशाना गांगुली पर ही था।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Santoshi Mata ki Aarti: जीवन को खुशहाल बनाना चाहते हैं? तो शुक्रवार को पढ़ें मां संतोषी की ये आरती
-
Karnavedha Sanskar Muhurat May 2024: कर्णवेध संस्कार मई में कब-कब कर सकते हैं ? जानें डेट और शुभ मुहूर्त
-
May 2024 Health Horoscope: मेष, मिथुन राशि वाले सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें, पढ़ें मासिक स्वास्थ्य राशिफल
-
May 2024 Arthik Rashifal: मई में इन राशियों की चमकने वाली है किस्मत, जमकर होगी कमाई!