logo-image

IPL 2017: संजय मांजरेकर पर भड़के कीरन पोलार्ड, ट्विटर पर लिखा- 'बोलने के पैसे मिलते हैं, जो चाहे बोल सकते हो'

कीरन पोलार्ड बीती रात कोलकाता नाईटसाइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच हुए मैच के बाद कमेंटेटर संजय मांजरेकर पर भड़क गए और उनको लेकर ट्विटर पर एक के बाद एक कई ट्वीट किए।

Updated on: 10 Apr 2017, 05:35 PM

highlights

  • संजय मांजरेकर ने पोलार्ड के बल्लेबाजी क्रम को लेकर मारा था ताना
  • ट्विटर पर जवाब देते हुए पोलार्ड ने कहा- बोलने के पैसे मिलते हैं, वह अपना काम जारी रखें
  • मुंबई इंडियंस और केकेआर के बीच मैच के बाद हुआ विवाद

 

नई दिल्ली:

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की एक पहचान विवाद भी हैं और समाने जब कीरन पोलार्ड हों तो कोई खेल से अलग कोई नई कहानी न आए, ये कैसे हो सकता है।

मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रविवार को खेले गए मैच के बाद ऐसा ही कुछ हुआ। ऑल राउंडर और कैरेबियाई खिलाड़ी कीरन पोलार्ड बीती रात कोलकाता नाईटसाइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच हुए मैच के बाद कमेंटेटर बने संजय मांजरेकर के खिलाफ भड़क गए और उनको लेकर ट्विटर पर एक के बाद एक कई ट्वीट किए।

दरअसल, जब पोलार्ड इस मैच में ऊपरी नंबर पर बल्लेबाजी करने आए तो कमेंट्री कर रहे संजय मांजरेकर ने कह दिया, 'पोलार्ड को ऊपर बल्लेबाजी करने की समझ नहीं है। पोलार्ड केवल आखिरी के 6 ओवरों में ही अच्छी बल्लेबाजी कर सकते हैं।'

मैच खत्म होने के बाद जब पोलार्ड को यह बात पता चली उन्होंने एक के बाद एक ट्वीट कर संजय मांजरेकर को निशाने पर ले लिया।

पोलार्ड ने लिखा, 'संजय मंजरेकर तुम्हें ऐसा लगता है कि तुम जो बोल रहे हो, वहीं सही है। ऐसा इसलिए क्योंकि तुम्हें बोलने के ही पैसे मिलते है। ठीक है, तुम अपना बड़बोलापन जारी रख सकते हो।'

यह भी पढ़ें: IPL 2017: क्या धोनी और राइजिंग पुणे सुपरजाएंट के फ्रेंचाइजी के बीच सब ठीक है, हर्ष गोयनका के ट्वीट से उठा सवाल

पोलार्ड यही नहीं रूके और फिर लिखा, क्या तुम्हें मालूम है कि मैं इतना बड़ा कैसे बना। बेवकूफियां कर के। शब्द बहुत ताकतवर होते हैं। एक बार मुंह से निकल गए तो वापस नहीं लिए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: IPL 2017: कोलकाता नाइट राइडर्स के क्रिस लिन चोटिल, टूर्नामेंट से हो सकते हैं बाहर

ऐसा नहीं है कि पोलार्ड पहली बार इस तरह से सुर्खियों में आए हैं। साल 2015 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ जब पोलार्ड क्रिस गेल को गेंदबाजी कर रहे थे, तब उन्होंने अपने मुंह पर पट्टी बांध ली थी। इस तस्वीर की भी चर्चा खूब हुई थी। बाद में हालांकि पोलार्ड और गेल ने उसे मस्ती का नाम दिया था। पोलार्ड ने कहा था कि दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ ऐसी मस्ती करते रहते हैं।  

यह भी पढ़ें: VIDEO GL VS SRH: जब सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर ने दिया बासिल थंपी के हाथ में जूता