logo-image

INDvsAUS: धोनी के बिना रांची में डेब्यू टेस्ट मैच खेलने उतरेगी भारतीय टीम, पिच दिखा सकती है अपना कमाल

भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा टेस्ट मैच भारत के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के होम ग्राउंड यानि रांची के जेएससीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जायेगा।

Updated on: 16 Mar 2017, 12:20 AM

रांची:

पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के हाथों मिली करारी शिकस्त और दूसरे टेस्ट में भारतीय टीम के पलटवार के बाद रांची में खेला जाने वाला तीसरा टेस्ट बेहद ही रोमांचक होने वाला है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा टेस्ट मैच भारत के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के होम ग्राउंड यानि रांची के जेएससीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जायेगा।

ऑस्ट्रेलियाई टीम अपने दो स्टार प्लेयर्स मिशेल स्टार्क और मिशेल मार्श के चोटिल होने से संकट में है। वहीं, टीम इंडिया इसका फायदा उठाकर मैच में जीत के साथ ही सीरीज में बढ़त लेना चाहेगी। दोनों ही टीमें इस मैच को जीतकर सीरीज को सील करना चाहेगी।

यह भी पढ़ें- टेस्ट क्रिकेट के 140 साल: तब ना IPL था ना T20 और एक ओवर में डाली जाती थी चार बॉल

रांची स्टेडियम का डेब्यू मैच

रांची का जेएससीए स्टेडियम गुरुवार को टेस्ट में अपना डेब्यू करने जा रहा है। रांची का स्टेडियम भारत में टेस्ट क्रिकेट का आयोजन करवाने वाला 26 स्टेडियम होगा। लेकिन जब रांची का स्टेडियम इस इतिहास को रच रहा होगा, उस समय टीम इंडिया में 'रांची का राजकुमार' शामिल नहीं होगा।

रांची में टीम इंडिया का रिकॉर्ड

रांची ने अपना पहला मैच वनडे फॉर्मेट में खेला गया। 19 जनवरी 2013 को पहला वनडे भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया। स्टेडियम की शुरुआत के एक दिन पहले हुए ओपनिंग कार्यक्रम में धोनी का ढोल बजाना और इमोशनल स्पीच देना सभी को याद है। तब धोनी ने कहा था कि जब उन्होंने क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी, तब बहुत मुश्किल होता था बताना कि वह कहां से आएं हैं, लेकिन स्टेडियम बनने के बाद ऐसी मुश्किल नहीं आएगी।

यह भी पढ़ें- अनिल कुम्बले ने कहा, 'हमें अपनी आक्रामकता पर लगाम लगाने की जरूरत नहीं'

वनडे मैच का इतिहास

रांची स्टेडियम में अभी तक कुल 4 वनडे मैच हुए हैं, जिनमें से तीन मैच धोनी की अगुवाई में खेले गए हैं। जिसमें भारत को दो वनडे मैच में जीत मिली है। एक मैच में हार और एक मैच रद्द हो गया। 2013 में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए वनडे में धोनी ने 10 रन बनाये थे और चौका मार कर टीम को जीत दिलाई थी। वहीं इसके अलावा टीम ने यहां ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे खेला है।

पिच दिखायेगी अपना खेल

रांची स्टेडियम के पिच क्यूरेटर की मानें तो यह पिच भारतीय उपमहाद्वीप बाकी पिचों की तरह ही है। लेकिन ऑस्ट्रेलियाई मीडिया की मानें तो रांची की पिच पर बड़े ही झोल हैं।ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के अनुसार रांची में तीन तरह की पिच एक ऑस्ट्रेलियाई कंडीशन के अनुसार, दूसरी इंग्लैंड की स्थितियों के अनुसार तो तीसरी पिच पुणे टेस्ट के जैसी बनायी गयी है। हालांकि पिछले मैचों पर नजर डाले तो रांची की पिच बल्लेबाजी को सपोर्ट करती नजर आती है।