कानपुर टी-20: इंग्लैंड के खिलाफ धोनी के बल्ले से निकलेंगे तूफानी शॉट्स, इस अभ्यास वीडियो ने खोला राज!
बीसीसीआई ने धोनी का एक वीडियो ट्विटर पर जारी किया है जिसमें वह यॉर्कर गेंदों और अक्सर डेथ ओवर्स में स्टंप से दूर फेंकी जाने वाली गेंदों पर जमकर अभ्यास करते हुए नजर आए।
नई दिल्ली:
भारत और इंग्लैंड के बीच 26 जनवरी को कानपुर में पहला टी-20 मैच खेला जाना है। ऐसे में महेंद्र सिंह धोनी की तूफानी बल्लेबाजी को देखने के लिए लंबे समय से तरस रहे क्रिकेट फैंस की निराशा कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में दूर हो सकती है।
ऐसा इसलिए क्योंकि धोनी के कंधो पर अब कप्तानी का बोझ नहीं है। उनकी जगह विराट कोहली टीम का नेतृत्व करेंगे। धोनी के एक वीडियो से भी जाहिर हो रहा है कि इंग्लिश गेंदबाजों के लिए उन्हें रोकना आसान नहीं होगा।
दरअसल, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने धोनी का एक वीडियो ट्विटर पर जारी किया है जिसमें वह यॉर्कर गेंदों और अक्सर डेथ ओवर्स में स्टंप से दूर फेंकी जाने वाली गेंदों पर जमकर अभ्यास करते हुए नजर आए।
धौनी ने इसके लिए जसप्रीत बुमराह की गेंदों पर अभ्यास किया। उन्होंने नेट्स पर विकेट से करीब एक बल्ले का फासला रखते हुए एक गेंद को वहां रखा।
यह भी पढ़ें: कानपुर में इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 में होगा विराट कोहली का 'टेस्ट', रैना को मिल सकता है मौका
इसके बाद बुमराह को उसी जगह पर गेंद डालने को कहा गया। इन गेंदों पर माही लगातार प्वाइंट और गली में शॉट लगा रहे हैं।
धौनी ने इस दौरान यॉर्कर्स पर लांग ऑफ दिशा में अपने पसंदीदा शॉट्स भी खूब लगाए। इसलिए, उम्मीद की जा सकती है कि एक बार फिर मैदान पर धोनी का वहीं पुराना आक्रामक और धुआंधार रूप देखने को मिल सकता है।
आप भी देखिए धोनी कैसे कर रहे हैं कानपुर टी20 से पहले अभ्यास
The @msdhoni challenge for Jasprit Bumrah - #INDvENG pic.twitter.com/zgm5lbwfqx
— BCCI (@BCCI) January 25, 2017
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Bipasha Basu Anniversary: मॉरिशस में एनिवर्सरी मना रहे हैं बिपाशा बसु और करण ग्रोवर, देखें क्यूट वीडियो
-
Rishi Kapoor Anniversary: 'आप हमेशा साथ हैं...ऋषि कपूर की पुण्यतिथि पर बेटी रिद्धिमा और नीतू कपूर ने किया याद
-
Alia-Ranbir Kapoor: स्पोर्ट्स लुक में मैच एंजॉय करते दिखे आलिया-रणबीर, क्यूट फोटो वायरल
धर्म-कर्म
-
Guru Gochar 2024 Kuber Yog: कल इन राशियों में बनने जा रहा है कुबेर योग, अचानक मिलेगा छप्पड़फाड़ धन
-
Love Rashifal 30 April 2024: इन राशियों की लव लाइफ में आएगी बड़ी परेशानी, जानें अपनी राशि का हाल
-
Aaj Ka Panchang 30 April 2024: क्या है 30 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
May Vehicle Purchase Muhurat: मई 2024 में खरीदना चाहते हैं वाहन? तो पहले जान लीजिए शुभ मुहूर्त