/newsnation/media/media_files/ddVEoG32DQefSNbU3plX.jpg)
शेयर बाजार में भारी गिरावट Photograph: (File)
Stock Market Today: मध्य पूर्व में बढ़ता तनाव दुनियाभर के शेयर बाजारों के लिए निराशा लेकर आया है. सोमवार को खुले बाजार में इसका असर साफ देखने को मिला. इजरायल और ईरान के युद्ध के चलते भारतीय बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली. बाजार के दोनों प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी रेड जोन में ओपन हुए. प्री-ओपनिंग सेशन में सेंसेक्स में 7000 अंक से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली. जबकि 9.15 बजे सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ कारोबार करता दिखा.
सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट
मध्य पूर्व में युद्ध के चलते ग्लोबल मार्केट में क्रूड की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिल रहा है. सोमवार सुबह क्रूड की कीमतों में 10 प्रतिशत तक की तेजी देखने को मिली. जबकि भारतीय शेयर बाजार युद्ध की आहद से सहम गया और उसकी में भारी गिरावट देखने को मिली. सुबह सवा नौ बजे सेंसेक्स में 1000 अंक से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई और ये 80,250 अंक पर कारोबार करता दिखा. जबकि निफ्टी में करीब 900 अंक फिसलकर 24,200 के स्तर पर आ गया.
निवेशकों के डूबे 2 लाख करोड़ से ज्यादा
सोमवार के शुरुआती कारोबार में ही में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर निवेशकों के दो लाख करोड़ रुपये से ज्यादा डूब गए. बीएसई की टॉप-10 कंपनियों में से 9 के मार्केट कैप में कुल 2.18 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई. यानी पिछले एक हफ्ते में निवेशकों का इतना पैसा डूब गया.
ये भी पढ़ें: Pak-Afghan Tension: पाकिस्तान में गरजा तालिबान, इतने सारे एयरबेस पर किया एयरस्ट्राइक
सबसे ज्यादा टूटे इन कंपनियों के शेयर
आंकड़ों के मुताबिक, टेलीकॉम सेक्टर की कंपनी एयरटेल के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली. कंपनी के मार्केट कैप में करीब 55,852 करोड़ रुपये की गिरावट देखी गई. इसके साथ ही बीते सप्ताह एचडीएफसी बैंक को भी भारी नुकसान का सामना करना पड़ा. इस दौरान HDFC को 37,580 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ. जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज के मार्केट कैप में करीब 34,846 करोड़ रुपये की गिरावट देखी गई. इसके अलावा बजाज फाइनेंस को 20,316 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. वहीं टीसीएस को 18,181 करोड़ रुपये और भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के मार्केट कैप में 14,990 करोड़ रुपये की गिरावट आई है.
ये भी पढ़ें:Share Market News: शेयर बाजार में जोरदार गिरावट, सेंसेक्स 755 अंक लुढ़का; निवेशक चिंतित
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us