Pak-Afghan Tension: पाकिस्तान में गरजा अफगानिस्तान, तालिबानी लड़ाकों ने चार एयरबेस पर की एयरस्ट्राइक

Pak-Afghan Tension: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच भी तनाव की स्थिति बनी हुई है. इस बीच तालिबानी सरकार ने दावा किया है कि उन्होंने पाकिस्तान के कई एयरबेस को निशाना बनाया है.

Pak-Afghan Tension: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच भी तनाव की स्थिति बनी हुई है. इस बीच तालिबानी सरकार ने दावा किया है कि उन्होंने पाकिस्तान के कई एयरबेस को निशाना बनाया है.

author-image
Jalaj Kumar Mishra
New Update
air attack

File Photo

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच भी तनाव जारी है. इस बीच, अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने बड़ा दावा कर दिया है. उन्होंने कहा कि तालिबान के लड़ाकों ने पाकिस्तान के कई अहम सैन्य ठिकानों पर सफल एयरस्ट्राइक की है. मंत्रालय का कहना है कि उन्होंने हालिया पाकिस्तानी हवाई हमले का जवाब दिया है. तालिबान के रक्षा मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि उनकी वायुसेना ने रावलपिंडी स्थित नूर खान एयरबेस, क्वेटा में मौजूद 12वीं कोर, खैबर पख्तूनख्वा के मोहम्मद एजेंसी इलाके और घलानी सैन्य ठिकानों को अपना निशाना बनाया है. 

Advertisment

बता दें, पाकिस्तान ने बीती रात काबुल और बरगाम एयरबेस सहित कुछ अन्य इलाकों में हवाई हमले किए थे. तालिबानी सरकार ने कहा कि पाकिस्तान सैन्य ठिकानों पर हुए हमले सटीक और काफी कॉर्डिनेटेड थे. इन हमलों से पाकिस्तान को काफी ज्यादा नुकसान हुआ है. 

पाकिस्तान के हमलों का बदला लिया

अपने बयान में तालिबान ने आगे कहा कि पाकिस्तान की ओर से अगर उनके हवाई क्षेत्र का उल्लंघन या फिर किसी तरह की आक्रामक कार्रवाई दोबारा की गई तो उस पर कड़ा और जवाबी एक्शन लिया जाएगा. पाकिस्तान की ओर से अब तक इस बारे में कोई भी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि इन हमलों की वजह से पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव और बढ़ सकता है. 

Advertisment