/newsnation/media/media_files/2026/02/13/stock-market-2026-02-13-10-08-26.jpg)
Photograph: (ANI)
Share Market News: आज (13 फरवरी 2026) शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत तेज गिरावट के साथ हुई. कारोबार खुलते ही बीएसई सेंसेक्स 755 अंक टूटकर करीब 82,919 पर पहुंच गया. वहीं एनएसई निफ्टी भी लगभग 215 अंकों की गिरावट के साथ 25,600 के नीचे फिसल गया. बाजार में शुरुआत से ही भारी बिकवाली देखने को मिली, जिससे निवेशकों में घबराहट का माहौल बन गया.
गिरावट का कारण
इस गिरावट की सबसे बड़ी वजह आईटी सेक्टर में आई तेज कमजोरी रही. इंफोसिस, टीसीएस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और विप्रो जैसे बड़े शेयर लाल निशान में कारोबार करते दिखे. आईटी इंडेक्स में करीब 5 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई. अमेरिकी बाजारों में एआई से जुड़े शेयरों में आई कमजोरी का असर भारतीय आईटी कंपनियों पर भी पड़ा है. चूंकि आईटी सेक्टर देश के मुनाफे का बड़ा हिस्सा देता है, इसलिए इसका असर पूरे बाजार पर दिखा.
Nifty, Sensex fall over 0.9% in opening session, IT stocks crash 5.51% amid global tech sector weakness
— ANI Digital (@ani_digital) February 13, 2026
Read @ANI Story | https://t.co/eK8arzg6RJ#Nifty#Sensex#Indiastockspic.twitter.com/eCjn0wkKeO
अमेरिकी बाजार में भी आई गिरावट
अमेरिका के नैस्डैक में 2 प्रतिशत से ज्यादा गिरावट ने भी निवेशकों का भरोसा कमजोर किया है. विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल घबराकर शेयर बेचना समझदारी नहीं होगी. बाजार की असली दिशा का अंदाजा आने वाले दिनों में साफ होगा.
इन शेयरों पर रहेगी नजर
आज के कारोबार में कोल इंडिया, ओएनजीसी, हिंडाल्को, आईआरसीटीसी और बायोकॉन जैसे शेयरों पर नजर रहेगी. जानकारों का मानना है कि मजबूत कंपनियों के अच्छे शेयरों में गिरावट को निवेश का मौका माना जा सकता है, खासकर उन कंपनियों में जिनके हालिया तिमाही नतीजे बेहतर रहे हैं.
यह भी पढ़ें- Gold-Silver Price: फिर टूट गए सोने-चांदी के भाव, जानें कीमतों में कितनी हुई गिरावट
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us