/newsnation/media/media_files/2025/11/23/gold-silver-price-today-2025-11-23-13-50-54.jpg)
Gold Silver Price: (wikimedia)
Gold-Silver Price: सोने और चांदी में फिर से बड़ी गिरावट देखने को मिली है. गुरुवार देर रात मल्टी कमोडिटी मार्केट (MCX) में सोने लगभग 6500 रुपये टूट गया तो वहीं चांदी के दाम में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली है. चांदी 26 हजार रुपये टूट गई है. वहीं, इंटरनेशनल मार्केट में सोने-चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट हुई है. इस वजह से अनुमान लगाया जा रहा है कि शुक्रवार को भी इंडियन कॉमोडिटी मार्केट में सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट हो सकती है.
इंटरनेशनल स्तर पर सोना-चांदी बिखरे
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 12 फरवरी 2026 को सोने-चांदी के भाव में बड़ी गिरावट हुई थी. खासतौर पर अमेरिका (COMEX/Spot) में सोना करीब 2.3 से 2.8% गिर गया, जिससे $4,980–$4,940 प्रति औंस के करीब आ गया. चांदी में ये गिरावट और तेजी से आई. चांदी करीब 8.8% तक की तेज गिरावट के बाद $75–$76 पर आ गई.
आखिर क्यों आई ये बड़ी गिरावट?
अमेरिकी रोजगार डेटा और ब्याज दरों में कटौती होने की वजह से सोने और चांदी की कीमत में गिरावट आई, जिसके बाद निवेशकों ने इंटरनेशनल लेवल पर अधिक बिक्री की. इसका असर आज भारतीय बाजार में देखने को मिल सकता है.
एमसीएक्स गुरुवार को कारोबार बंद होने तक अप्रैल वायदा के लिए सोना 6,455 रुपये और 4.07 फीसदी गिरकर 152300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. इसके अलावा, मार्च वायदा के लिए चांदी की कीमत 25,882 रुपये टूटकर 2,37,136 रुपये प्रति किलो पर आ गई.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us