Gold Silver Price Falls: मध्य पूर्व में जंग के बीच सस्ता हुआ सोना-चांदी, जानें क्या है सर्राफा बाजार में गिरावट की वजह?

Gold Silver Price Falls: मध्य पूर्व में जंग के हालातों के बीच सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली. इसके साथ ही विदेशी बाजार में भी दोनों धातुओं के दाम गिर गए.

Gold Silver Price Falls: मध्य पूर्व में जंग के हालातों के बीच सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली. इसके साथ ही विदेशी बाजार में भी दोनों धातुओं के दाम गिर गए.

author-image
Suhel Khan
एडिट
New Update
Gold Silver Prices Drop 9 March 2026

सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट Photograph: (File)

Gold Silver Price Falls: मध्य पूर्व में तनाव के बीच जहां क्रूड की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिल रहा है को वहीं सर्राफा बाजार इसके उलट चल रहा है. सोमवार को सर्राफा बाजार में सोने और  चांदी की कीमतों में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई. इसके साथ ही शेयर बाजार भी टूट गया. फिलहाल सोना की कीमतों में 1220 रुपये की गिरावट देखने को मिल रही है. जबकि चांदी का भाव 5680 रुपये टूटकर कारोबार कर रहा है. इस गिरावट के बाद 22 कैरेट सोने की कीमत 147,638 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई हैं तो वहीं 24 कैरेट गोल्ड का भाव 161,060 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया है. वहीं चांदी का भाव 263,180 रुपये प्रति किग्रा पर आ गया है.

Advertisment

एमसीएक्स और यूएस कॉमेक्स पर भी गिरावट जारी

इसके साथ ही मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) और विदेशी बाजार यूएस कॉमेक्स पर भी सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट जारी है. सोमवार सुबह एमसीएक्स पर सोना 254 रुपये यानी 0.16 प्रतिशत गिरावट के साथ 161,380 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा. जबकि चांदी का भाव 3,486 रुपये यानी 1.30 प्रतिशत टूटकर 264,799 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. वहीं दूसरी ओर विदेशी बाजार यानी US Comex पर सोने का भाव 44.60 डॉलर यानी 0.86 प्रतिशत गिरकर 5,114.10 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है. जबकि चांदी का भाव यहां 0.78 डॉलर यानी 0.93 प्रतिशत टूटकर 83.53 डॉलर प्रति औंस हो गया है.

देश के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी की कीमतें

शहर22 कैरेट सोना / 10 ग्राम24 कैरेट सोना / 10 ग्रामचांदी / किग्रा
दिल्ली147,693161,120264,150
मुंबई147,950161,400264,610
कोलकाता147,767161,200264,520
चेन्नई148,399161,890265,640
नोएडा147,987161,440264,680
गुरुग्राम147,913161,360264,540
गाजियाबाद148,143161,610265,160
लखनऊ147,987161,440264,680
कानपुर147,987161,440264,680
प्रयागराज148,005161,460264,940
पटना147,886161,330264,730
रांची147,987161,440264,680
रायपुर147,895161,340264,500
जयपुर147,932161,380264,570
चंडीगढ़147,950161,400264,610
अहमदाबाद148,390161,880265,360
वडोदरा148,390161,880265,360
पुणे147,950161,400264,610
नासिक148,188161,660265,010
हैदराबाद148,427161,920265,430
बेंगलुरू148,308161,790265,220
पुडुचेरी148,720162,240265,960
आइजोल148,775162,300266,060
गुवाहाटी148,262161,740265,170
गंगटोक148,977162,520266,410

सोने-चांदी की कीमतों में मजबूत तेजी के बाद मुनाफावसूली

बता दें कि हाल के कुछ महीनों में सोने और चांदी की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिला है. लेकिन अब हो रही गिरावट निवेशकों द्वारा मुनाफावसूली के चलते धातुओं के दाम गिर रहे हैं. बाजार के प्रतिभागी जिन्होंने सोने की तेजी के दौरान लाभ अर्जित किया था, अब भू-राजनीतिक अनिश्चितता और ऊर्जा की कीमतों में वृद्धि के बीच वैश्विक शेयर बाजारों में गिरावट के चलते इक्विटी और अन्य परिसंपत्तियों में हुए नुकसान की भरपाई के लिए अपने निवेश का कुछ हिस्सा बेच रहे हैं.

तेल की बढ़ती कीमतों से मुद्रास्फीति की चिंता बढ़ी

वहीं वैश्विक बाजार में क्रूड की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है.  बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड की कीमत में आज लगभग 17 प्रतिशत का उछाल आया है. जिसके चलते ये 108 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गया, जो महामारी के बाद से दैनिक आधार पर सबसे बड़ी वृद्धि में से एक है, जबकि डब्ल्यूटीआई क्रूड भी 107 डॉलर के करीब पहुंच गया.

ये भी पढ़ें: सऊदी अरब में हुए मिसाइल हमले में नहीं मारा गया कोई भारतीय, रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने दी राहत भरी खबर

बता दें कि क्रूड की कीमतों में ये उछाल मुख्य रूप से होर्मुज जलडमरूमध्य से ऊर्जा आपूर्ति में संभावित व्यवधानों के चलते आई है. जो वैश्विक तेल आपूर्ति के लिए एक महत्वपूर्ण मार्ग है. बता दें कि तेल की ऊंची कीमतें वैश्विक मुद्रास्फीति को बढ़ावा देती हैं, जिससे केंद्रीय बैंकों के लिए भविष्य की संभावनाएं जटिल हो जाती हैं. बढ़ती ब्याज दर और मजबूत डॉलर का धातुओं पर दबाव, कीमती धातुओं पर दबाव डालने वाला एक अन्य कारक अमेरिकी डॉलर का मजबूत होना और बॉन्ड ब्याज दरों में वृद्धि है.

ये भी पढ़ें: Share Market Crash: शेयर बाजार में आया भूचाल, सेंसेक्स में 2200 अंक से ज्यादा की गिरावट, निफ्टी भी टूटा

Gold Silver Price
Advertisment