Share Market Crash: शेयर बाजार में आया भूचाल, सेंसेक्स में 2200 अंक से ज्यादा की गिरावट, निफ्टी भी टूटा

Share Market Crash: मध्य पूर्व में चल रहे तनाव के चलते एशियाई बाजारों में आज भूचाल आ गया. जापान से लेकर भारत कर शेयर बाजारों में भारी गिरावट देखने को मिली. दो दिन की छुट्टी के बाद भारतीय बाजार रेड जोन में ओपन हुआ.

Share Market Crash: मध्य पूर्व में चल रहे तनाव के चलते एशियाई बाजारों में आज भूचाल आ गया. जापान से लेकर भारत कर शेयर बाजारों में भारी गिरावट देखने को मिली. दो दिन की छुट्टी के बाद भारतीय बाजार रेड जोन में ओपन हुआ.

author-image
Suhel Khan
New Update
Stock Market 9 march 2026

शेयर बाजार में भारी गिरावट Photograph: (Freepik)

Share Market Crash: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग के चलते सोमवार को एशियाई बाजारों में भारी गिरावट देखने को मिली. दो दिनों के सप्ताहिक अवकाश के बाद खुले भारतीय शेयर बाजार में भी भूचाल आ गया. बाजार के दोनों प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली. प्री-ओपनिंग सेशन में ही बाजार में गिरावट के संकेत मिले. सुबह 9.15 बजे जैसे ही बाजार खुला इसमें जबरदस्त गिरावट शुरू हो गई. 5-7 मिनट के भीतर ही सेंक्सेक 2300 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ कारोबार करता दिखा. जबकि निफ्टी50 700 अंक टूटकर ट्रेड करता दिखा.

Advertisment

कैसी रही बाजार की ओपनिंग?

भारतीय शेयर बाजार शनिवार और रविवार को साप्ताहिक अवकाश के चलते बंद रहा. सोमवार को प्री-ओपनिंग में ही बाजार में गिरावट के संकेत मिलने लगे. क्योंकि उससे पहले एशियाई बाजार में भी भारी गिरावट देखने को मिली. शुक्रवार को सेंसेक्स जहां 78918.90 अंक पर बंद हुआ तो वहीं सोमवार को ये 1862.10 अंक टूटकर 77056.75 के स्तर पर खुला. बाजार के खुलने के 10 मिनट बाद ही इसमें 2480 अंक गिरावट देखने को मिली. उसके बाद ये गिरकर 76450 अंक पर कारोबार करता दिखा. आज सुबह सेंसेक्स का सबसे निचला स्तर 76424.55 और इसका उच्चतर स्तर 77333.85 अंक रहा.

निफ्टी में भी आई भारी गिरावट

वहीं दूसरी ओर निफ्टी50 भी भारी गिरावट के साथ खुला. शुक्रवार को ये 24765.9 अंक पर क्लोज हुआ तो सोमवार को ये 109.5 अंक गिरकर 24656.4 अंक खुला. उसके बाद इसमें जबरदस्त गिरावट शुरू हुई और ये 710 अंक से ज्यादा गिरकर 23740 पर कारोबार करता दिखा. सोमवार सुबह निफ्टी50 का सबसे निचला स्तर 24415.75 अंक पर रहा. जबकि इसका उच्चतम स्तर 24700 अंक पर देखा गया.

इन  शेयर में दिखी सबसे ज्यादा गिरावट

आज सुबह जिन शेयर में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई. उनमें श्रीराम फाइनेंस, अदाणी पोर्ट. इंडिगो, पॉवरग्रिड, एचडीएफसी बैंक, एशियन पेंट्स, आईसीआईसीआई बैंक, ट्रेंट लिमिटेड, बजाज फाइनेंस और टाटा कंज्यूमर शामिल हैं. इस दौरान श्रीराम फाइनेंस में 50.60 अंक यानी 5.22 प्रतिशत की गिरावट देखी गई. जबकि अदाणी पोर्ट्स में 54.40 अंक यानी 3.72 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

जबकि इंडिगो के शेयर 335 अंक यानी 7.60 प्रतिशत टूटकर कारोबार करते दिखे. वहीं पॉवरग्रिड के शेयर में 8 अंक यानी 2.67 फीसदी की गिरावट देखी गई. जबकि एचडीएफसी बैंक के शेयर में 27 अंक यानी 3.08 फीसदी की गिरावट देखी गई. एशियन पेंट्स में 104 अंक यानी 4.5 फीसदी की गिरावट देखी गई. जबकि आईसीआईसीआई बैंक में 49 अंक यानी 3.78 फीसदी, ट्रेंट लिमिटेड में 116 अंक यानी 3.13 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस में 33.70 अंक यानी 3.57 फीसदी की गिरावट देखने को मिली. जबकि टाटा कंज्यूमर में 29.70 अंक यानी 2.72 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल

वहीं वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों का असर अन्य एशियाई बाजार में भी देखने को मिल रहा है. सोमवार को जापान का निक्केई 6.2 फीसदी गिर गिरकर कारोबार करता दिखा. जबकि पिछले हफ्ते भी इसमें 5.5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई. इसी तरह साउथ कोरिया के बाजार में भी 7.3 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई, जबकि पिछले हफ्ते इसमें 10 फीसदी गिरावट देखने को मिली थी. इसके अलावा अमेरिका और यूरोप में भी फ्यूचर इंडेक्सेज में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. S&P 500 फ्यूचर्स में 1.8 फीसदी की गिरावट हुई है तो वहीं नैसडैक फ्यूचर 2.1 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है. उधर यूरोप में EUROSTOXX 50 फ्यूचर्स और DAX फ्यूचर्स में भी 2.5 प्रतिशत गिरावट हुई है.

ये भी पढ़ें: युद्ध में क्या रूस भी कूद पड़ा है? अराघची का दावा- अभी तक जानबूझकर मिसाइलों की मारक क्षमता को सीमित रखा

Stock market share market crash
Advertisment