युद्ध में क्या रूस भी कूद पड़ा है? अराघची का दावा- अभी तक जानबूझकर मिसाइलों की मारक क्षमता को सीमित रखा

ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने यह साफ कर दिया है कि ईरान-रूस का रक्षा सहयोग काफी पुराना रहा है. ये जारी रहेगा. एक प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा ​कि यह लड़ाई ईरान सिर्फ अपनी सुरक्षा को लेकर लड़ रहा है.

ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने यह साफ कर दिया है कि ईरान-रूस का रक्षा सहयोग काफी पुराना रहा है. ये जारी रहेगा. एक प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा ​कि यह लड़ाई ईरान सिर्फ अपनी सुरक्षा को लेकर लड़ रहा है.

author-image
Mohit Saxena
New Update
iran us war

iran us war

ईरान में अमेरिका और इजरायल ने मिलकर भारी तबाही मचाई है. इसके कारण पूरे विश्व में बड़ी हलचल पैदा हो चुकी है. इस बीच ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने सोमवार को मीडिया से बातचीत में रूस के साथ अपने देश के रिश्तों को लेकर बयान  दिया है. अमेरिकी खुफिया अधिकारियों के आरोप हैं कि रूस ने मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों और संपत्तियों को निशाना बनाने के लिए ईरान की मदद की है. उसे सूचनाएं दे रहा है. इस पर अराघची ने कहा कि ईरान और रूस के बीच सैन्य सहयोग किसी तरह की नई बात नहीं है. यह भविष्य में जारी रहने वाला है. उन्होंने कहा कि ईरान और रूस के बीच बेहतर साझेदारी है.

Advertisment

आत्मरक्षा को लेकर ईरान जवाब दे रहा

हालांकि, विदेश मंत्री ने खास खुफिया जानकारी होने से पूरी तरह से इनकार कर दिया है. अराघची का कहना है कि ईरान अपनी बैलिस्टिक मिसाइलों की मारक क्षमता को जानबूझकर 2,000 किलोमीटर तक ही सीमित रखा है. यह बताना कि ईरान ने अमेरिका तक की रेंज वाली मिसाइलें तैयार कर ली हैं, यह पूरी तरह से गलत है. उन्होंने कहा कि यह ईरान पर थोपा गया युद्ध है. आत्मरक्षा को लेकर ईरान जवाब दे रहा है. 

लंबी दूरी की मिसाइलों पर काम करने के कोई सबूत नहीं 

अराघची का कहना है कि ईरान अपनी मिसाइल क्षमतों को 2,000 किलोमीटर (1,240 मील) तक सीमित रखा हुआ है.अराघची के मुताबिक, इस सीमा को बढ़ाने की किसी तरह की योजना नहीं है और न ही लंबी दूरी की मिसाइलों पर काम करने के कोई सबूत हैं. अभी तक मिसाइलों की रेंज पूरे मिडिल ईस्ट और पूर्वी यूरोप के कुछ हिस्से तक ही है. उन्होंने कहा कि ईरान नहीं चाहता है कि दुनिया के किसी भी देश को खतरा उठाना पड़े. अमेरिका तक पहुंचने वाली मिसाइलों के दावे पूरी तरह से खोखले हैं. 

ईरान अपने लोगों और सुरक्षा के लिए लड़ना जारी रखेगा

युद्ध विराम के बजाय ईरान जंग के स्थायी अंत की तलाश में है. अराघची ने कहा कि किसी भी समझौते से पहले हमलावरों को यह बताना होगा कि उन्होंने यह आक्रामकता क्यों शुरू की? उन्होंने अमेरिका और इजरायल पर युद्ध थोपने का आरोप लगाते हुए कहा कि ईरान अपने लोगों और सुरक्षा के लिए लड़ना जारी रखेगा. उनके मुताबिक, ईरान जो कुछ भी कर रहा है, वह आत्मरक्षा के तहत किए जा रहा कानूनी कार्य हैं और देश को ऐसा करने का पूरा अधिकार है.

स्कूल पर किए हमले पर ट्रंप को घेरा

अब्बास अराघची ने 28 फरवरी को एक स्कूल में हुए धमाके को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ओर से ईरान पर लगाए आरोपों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. इस धमाके में 165 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. इनमें अधिकतर बच्चे थे. अराघची का कहना है कि सबूत इसे हवाई हमला बता रहा है. सैटेलाइट इमेज में इस बात की पुष्टि होती है. यह घटना अमेरिकी हवाई हमलों की वजह से हुई. इस दौरान रिवोल्यूशनरी गार्ड परिसर को निशाना बनाया गया.  उन्होंने कहा कि अगर अमेरिका ने इन हमलों को नहीं किया तो इसके पीछे कौन हो सकता है. 

ये भी पढ़ें: Middle East Tension: इस्राइली सेना ने लेबनान में मचाया हाहाकार, 83 बच्चों सहित 400 लोगों की हुई मौत, IDF ने दी ये चेतावनी

Us Iran Tension US Iran News
Advertisment