logo-image

मुंबई एयरपोर्ट पर यात्रियों की आवाजाही में जबरदस्त तेजी

मुंबई एयरपोर्ट पर यात्रियों की आवाजाही में जबरदस्त तेजी

Updated on: 19 Jul 2022, 05:20 PM

नई दिल्ली:

वर्ष 2022 की पहली छमाही समाप्त होने के साथ ही, मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जनवरी से जून के बीच यात्रियों की संख्या में भारी वृद्धि देखी गई है। लगभग 1 करोड़ 70 लाख लोगों ने इस दौरान यात्रा की।

दुनिया भर में सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक, मुंबई एयरपोर्ट ने पहली छमाही के लिए इसी दौरान 2021 की तुलना में 132 प्रतिशत की उछाल दर्ज की। 2022 में संचालन कोविड के पहले के वक्त की ओर तेजी से बढ़ रहा है।

वर्ष की पहली छमाही में, छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लगभग 16.84 मिलियन यात्री आए। लगभग 1,30,000 घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भरी गई। कुल 13.36 मिलियन घरेलू यात्रियों ने 97,460 उड़ानों से यात्रा की। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 24,910 उड़ानों में 3.48 मिलियन से अधिक यात्रियों ने उड़ान भरी, जो 2021 की पहली छमाही की तुलना में 97 प्रतिशत अधिक है।

इसके अलावा, मुंबई एयरपोर्ट पर जून 2022 में 8,30,000 यात्रियों ने अंतरराष्ट्रीय यात्रा की जो जनवरी 2022 के बाद से 124 प्रतिशत अधिक है।

यात्री यातायात में वृद्धि और बढ़ाने के लिए, मुंबई एयरपोर्ट ने अपनी व्यापक वैश्विक कनेक्टिविटी के लिए अबू धाबी, नजफ, फुकेत, वारसॉ, हनोई और हो ची मिन्ह सिटी के लिए शुरूआत की है। एयर अरबिया अबू धाबी, फ्लाई बगदाद, इंडिगो, लॉट पोलिश और विएटजेट ने 2022 की पहली छमाही में मुंबई से अपनी पहली उड़ानों के साथ इस मार्ग पर अपना परिचालन शुरू किया।

अपनी कनेक्टिविटी के विस्तार बढ़ाने के मकसद से, मुंबई एयरपोर्ट बहरीन, रास अल-खैमाह, टोरंटो और हेलसिंकी सहित नौ नए गंतव्यों को जोड़ने के लिए भी तैयार है।

इसके अलावा, चार्टर उड़ान की मांग में भी भारी वृद्धि देखी गई है। छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे ने सामान्य विमानन टर्मिनल (जीए टर्मिनल) से कुल 17,552 यात्रियों की आवाजाही की सुविधा दी, जिनमें से 15,588 घरेलू यात्री थे और 1,964 अंतरराष्ट्रीय यात्री थे।

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.