Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी, जानें आज क्या हुआ ईंधन के दाम में बदलाव

वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आए दिन बदलाव देखने को मिल रहा है. शनिवार (29 नवंबर) को भी क्रूड की कीमतों में बदलाव दर्ज किया गया. इसके बाद देश के कई शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें बदल गईं.

वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आए दिन बदलाव देखने को मिल रहा है. शनिवार (29 नवंबर) को भी क्रूड की कीमतों में बदलाव दर्ज किया गया. इसके बाद देश के कई शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें बदल गईं.

author-image
Suhel Khan
New Update
Petrol Diesel Price Today 12 February 2026

सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल Photograph: (Social Media)

Petrol Diesel Price Today: वैश्विक बाजार में एक बार फिर से क्रूड की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है. शनिवार को भी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में मामूली गिरावट दर्ज की गई. इसके बाद देश के कई शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम बदल गए. शनिवार (29 नवंबर) को डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमतों में 0.10 डॉलर यानी 0.17 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई. जिसके बाद ये 58.55 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया. जबकि ब्रेंट क्रूड का भाव 0.49 डॉलर यानी 0.78 प्रतिशत टूटकर 62.38 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया.

Advertisment

इन शहरों में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल

गुड रिटर्न्स वेबसाइट से प्राप्त डेटा के मुताबिक, शनिवार को नोएडा से लेकर पटना तक कई शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम हो गईं. नोएडा-ग्रेटर नोएडा में पेट्रोल का भाव 14 पैसे टूटकर 94.71 रुपये प्रति लीटर पर आ गया. जबकि ब्रेंट क्रूड का भाव 17 पैसे गिरकर 87.81 रुपये प्रति लीटर हो गया.वहीं भुवनेश्वर में पेट्रोल 9 पैसे सस्ता होकर 100.94 तो डीजल 8 पैसे गिरकर 92.52 रुपये प्रति लीटर हो गया. उधर पटना में पेट्रोल का भाव 58 पैसे गिरकर 105.53 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है. जबकि डीजल का भाव 55 पैसे टूटकर 91.77 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

वहीं तिरुवनंतपुरम में पेट्रोल एक पैसे सस्ता होकर 107.48 तो डीजल 0 पैसे गिरकर 96.48 रुपये प्रति लीटर हो गया है. आगरा में पेट्रोल 4 पैसे सस्ता होकर 94.57 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. जबकि डीजल का भाव 6 पैसे गिरकर 87.64रुपये प्रति लीटर हो गया है. यूपी के बहराइच में पेट्रोल 1.32 रुपये सस्ता होकर 94.81 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है. तो वहीं डीजल 1.12 रुपये कम होकर 87.96 रुपये प्रति लीटर हो गया है. प्रयागराज में पेट्रोल 56 पैसे गिरकर 95.15 तो डीजल 60 पैसे गिरकर 88.34 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है.

जानें कहां-कहां महंगा हुआ तेल

उधर राजस्थान की राजधानी जयपुर में पेट्रोल 38 पैसे महंगा होकर 105.07 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है. जबकि डीजल का भाव 35 पैसे चढ़कर 90.53 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है. उधर बिहार के औरंगाबाद में पेट्रोल 39 पैसे चढ़कर 106.74 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है. जबकि डीजल 36 पैसे महंगा होकर 92.90 रुपये प्रति लीटर हो गया है. दरभंगा में पेट्रोल 52 पैसे महंगा होकर 105.95 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है. तो डीजल का भाव 48 पैसे बढ़कर 92.14 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

ये भी पढ़ें: व्हाइट हाउस के पास फायरिंग के बाद अमेरिका सख्त, ट्रंप प्रशासन ने अफगान पासपोर्ट पर वीजा जारी करना किया बंद

चारों प्रमुख महानगरों में तेल का भाव

दिल्ली-मुंबई समेत देश के चारों प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं. दिल्ली में पेट्रोल-डीजल क्रमशः 94.41 और 87.67 रुपये प्रति लीटर बना हुआ है. वहीं मुंबई में पेट्रोल 103.50 तो डीजल 90.03 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. जबकि कोलकाता में तेल का भाव 105.41 और 92.02 रुपये प्रति लीटर चल रहा है. उधर चेन्नई में पेट्रोल 100.90 और डीजल 92.48 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

ये भी पढ़ें: Babri Masjid: ‘मुर्शिदाबाद में 70% मुसलमान, बाबरी मस्जिद का निर्माण रोका तो अंजाम भुगतोगे’, TMC विधायक ने दी चेतावनी

Petrol Diesel Price Today
Advertisment