Petrol Diesel Price: नोएडा-गुरुग्राम समेत कई शहरों में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, ये हैं तेल के नए दाम

Petrol Diesel Price: वैश्विक बाजार में एक बार फिर से क्रूड की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है, गुरुवार को भी कच्चे तेल के दाम में उछाल दर्ज किया गया. इसके बाद देश के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बदल गईं.

Petrol Diesel Price: वैश्विक बाजार में एक बार फिर से क्रूड की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है, गुरुवार को भी कच्चे तेल के दाम में उछाल दर्ज किया गया. इसके बाद देश के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बदल गईं.

author-image
Suhel Khan
New Update
petrol diesel price 31 January 2026

कई शहरों में गिरे तेल के दाम Photograph: (Freepic)

Petrol Diesel Price: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में हर दिन बदलाव देखने को मिल रहा है. इस बीच गुरुवार (20 नवंबर) को क्रूड की कीमतों में उछाल दर्ज किया गया. इस दौरान डब्ल्यूटीआई क्रूड के दाम 0.23 डॉलर यानी 0.39 प्रतिशत चढ़कर 59.48 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गए. जबकि ब्रेंट क्रूड का भाव 0.22 डॉलर यानी 0.35 फीसदी तेजी के साथ 63.73 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गए. इसके बाद नोएडा-गुरुग्राम समेत देश के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम हो गईं.

Advertisment

नोएडा-गुरुग्राम समेत कई शहरों में गिरे तेल के दाम

गुड रिटर्न्स वेबसाइट के मुताबिक, गुरुवार को दिल्ली से सटे नोएडा-ग्रेटर नोएडा में पेट्रोल 16 पैसे सस्ता होकर 94.71 रुपये प्रति लीटर पर आ गए. जबकि डीजल का भाव 20 पैसे टूटकर 87.81 रुपये प्रति लीटर पर आ गए. जबकि गुरुग्राम में पेट्रोल 23 पैसे सस्ता होकर 95.42 और डीजल 22 पैसे गिरकर 87.88 रुपये प्रति लीटर पर आ गए.

वहीं भुवनेश्वर में पेट्रोल-डीजल क्रमशः 17-17 पैसे गिरकर 100.94 और 92.52 रुपये प्रति लीटर पर आ गए. वहीं यूपी की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 16 पैसे सस्ता होकर 94.57 रुपये प्रति लीटर हो गया है. जबकि डीजल की कीमत यहां 19 पैसे गिरकर 87.67 रुपये प्रति लीटर पर आ गई हैं. उधर तिरुवनंतपुरम में पेट्रोल एक पैसे टूटकर 107.48 और डीजल 0 पैसे गिरकर 96.48 रुपये प्रति लीटर पर आ गई है.

जानें कहां-कहां बढ़ा तेल का भाव

वहीं बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 50 पैसे महंगा होकर 105.73 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है. जबकि डीजल का भाव 47 पैसे चढ़कर 91.96 रुपये प्रति लीटर हो गया है. जयपुर में पेट्रोल 3 पैसे महंगा होकर 104.72 तो डीजल 3 पैसे चढ़कर 90.21 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. यूपी के अमेठी में पेट्रोल 13 पैसे महंगा होकर 95.34 रुपये प्रति लीटर हो गया है. जबकि डीजल का भाव 14 पैसे चढ़कर 88.51 रुपये प्रति लीटर हो गया है. आजमगढ़ में पेट्रोल 96 पैसे बढ़कर 95.94 और डीजल 93 पैसे चढ़कर 89.07 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है. प्रयागराज में पेट्रोल-डीजल 75- 66 पैसे चढ़कर 96.46- 89.60 रुपये  प्रति लीटर पर पहुंच गया है.

चारों प्रमुख महानगरों में ईंधन की कीमतें

राजधानी दिल्ली समेत देश के तीन प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं. दिल्ली में फिलहाल पेट्रोल 94.77 तो डीजल 87.67 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. मुंबई में पेट्रोल-डीजल क्रमशः 103.50 और 90.03 रुपये प्रति लीटर चल रहा है. जबकि कोलकाता में पेट्रोल 105.41 और डीजल 92.02 रुपये प्रति लीटर बना हुआ है. वहीं चेन्नई में पेट्रोल 10 पैसे महंगा होकर 100.90 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. जबकि डीजल का भाव 10 पैसे चढ़कर 92.49 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है.

ये भी पढ़ें: CM की कुर्सी से पहले D.K. शिवकुमार का बड़ा ऐलान, कांग्रेस में बदलाव की आहट?

ये भी पढ़ें: Israel Air Strike: गाजा और खान यूनिस में इजरायल ने की एयरस्ट्राइक, 25 लोगों की मौत, 77 घायल

Petrol-Diesel Price
Advertisment