Petrol Diesel Price: गुरुग्राम-नोएडा समेत देश के कई शहरों में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, ये हैं तेल के नए दाम

Petrol Diesel Price: वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है. मंगलवार को भी क्रड के दाम में बदलाव देखने को मिला. इसके बाद देश के कई शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें बदल गईं.

Petrol Diesel Price: वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है. मंगलवार को भी क्रड के दाम में बदलाव देखने को मिला. इसके बाद देश के कई शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें बदल गईं.

author-image
Suhel Khan
New Update
petrol diesel price 14 January 2026

देश के कई शहरों में बदले पेट्रोल-डीजल के दाम Photograph: (Freepic)

Petrol Diesel Price: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में पिछले सप्ताह से जारी तेजी का सिलसिला मंगलवार (4 नवंबर) को थम गया. इसके साथ ही क्रूड की कीमतों में मामूली गिरावट देखने को मिली. जिसका असर देश के कई महानगरों में भी देखा गया. जहां पेट्रोल और डीजल के दाम कम हो गए. वैश्विक बाजार में मंगलवार को डब्ल्यूटीआई क्रूड के दाम 0.15 डॉलर यानी 0.25 प्रतिशत टूटकर 60.90 डॉलर प्रति बैरल पर आ गए. जबकि ब्रेंट क्रूड का भाव 0.16 डॉलर यानी 0.25 प्रतिशत सस्ता हो 64.73 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया.

Advertisment

गुरुग्राम-नोएडा समेत कई शहरों में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल

गुड रिटर्न्स वेबसाइट से मिले डेटा के मुताबिक, मंगलवार को दिल्ली से सटे नोएडा-ग्रेटर नोएडा में पेट्रोल 34 पैसे सस्ता होकर 94.71 रुपये प्रति लीटर पर आ गया. जबकि डीजल 38 पैसे टूटकर 87.81 रुपये प्रति लीटर हो गया. वहीं गुरुग्राम में पेट्रोल-डीजल क्रमशः 72- 70 पैसे सस्ता होकर 95.12 और 87.59 रुपये प्रति लीटर पर आ गया.

उधर जयपुर में पेट्रोल 35 पैसे सस्ता होकर 104.72 रुपये प्रति लीटर पर आ गया. जबकि डीजल 32 पैसे टूटकर 90.21 रुपये प्रति लीटर हो गया है. प्रयागराज में पेट्रोल 1.23 रुपये प्रति लीटर सस्ता होकर 95.23 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. जबकि डीजल 1.17 रुपये टूटकर 88.43 रुपये प्रति लीटर हो गया है. बिहार के दरभंगा में पेट्रोल का भाव 61 पैसे गिरकर 105.43 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. तो डीजल 57 पैसे गिरकर 91.66 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

जानें कहां-कहां महंगा हुआ तेल

आगरा में पेट्रोल 22 पैसे महंगा होकर 94.64 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. जबकि डीजल 25 पैसे चढ़कर 87.72 रुपये प्रति लीटर हो गया है. उधर अमेठी में पेट्रोल का भाव 57 पैसे चढ़कर 95.73 और डीजल 55 पैसे महंगा होकर 88.88 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. बरेली में पेट्रोल का भाव 14 पैसे बढ़कर 95.06 तो डीजल 16 पैसे चढ़कर 88.23 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है. बिहार के औरंगाबाद में पेट्रोल 60 पैसे महंगा होकर 106.94 तो डीजल 63 पैसे चढ़कर 93.16 रुपये प्रति लीटर हो गया है. जमुई में पेट्रोल 50 पैसे उछाल के साथ 106.71 और डीजल 47 पैसे महंगा होकर 92.85 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

देश के प्रमुख चार महानगरों में ईंधन का भाव

दिल्ली-मुंबई और कोलकाता में पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर बनी हुई है. दिल्ली में पेट्रोल-डीजल क्रमशः 94.77- 87.67 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. तो वहीं मुंबई में पेट्रोल 103.50 और डीजल 90.03 रुपये प्रति लीटर बना हुआ है. उधर कोलकाता में पेट्रोल 105.41 तो डीजल 92.02 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. चेन्नई में मंगलवार को पेट्रोल 13 पैसे महंगा होकर 101.03 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया. जबकि डीजल 13 पैसे चढ़कर 92.61 रुपये प्रति लीटर हो गया.

ये भी पढ़ें: Delhi Air Pollution: दिल्ली की हवा में नहीं हो रहा सुधार, कई इलाकों में 400 के पार निकला AQI

ये भी पढ़ें: Shashi Tharoor: शशि थरूर ने वंशवाद राजनीति के नुकसान गिनाए तो भड़क गई कांग्रेस, इस तरह से नेताओं ने किया गांधी परिवार का बचाव

Diesel Price Today Petrol Price Today Bihar Petrol Diesel Price Current Petrol Diesel Price Petrol-Diesel Price
Advertisment