Petrol Diesel Price: गुरुग्राम से लेकर पटना तक सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, ये है तेल का नया भाव

Petrol Diesel Price: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोमवार को कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर से गिरावट दर्ज की गई. इसके बाद देश के कई शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें बदल गईं.

Petrol Diesel Price: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोमवार को कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर से गिरावट दर्ज की गई. इसके बाद देश के कई शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें बदल गईं.

author-image
Suhel Khan
New Update
petrol diesel price 6 February 2026

देश के कई शहरों में बदले पेट्रोल-डीजल के दाम Photograph: (Freepic)

Petrol Diesel Price: वैश्विक बाजार में क्रूड की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है. सोमवार (17 नवंबर) को भी कच्चे तेल की कीमतों में बदलाव दर्ज किया गया. इस दौरान डब्ल्यूटीआई क्रूड के दाम 0.65 डॉलर यानी 1.08 प्रतिशत गिरकर 59.44 डॉलर प्रति बैरल पर आ गए., जबकि ब्रेंट क्रूड का भाव 0.63 डॉलर यानी 0.98 फीसदी टूटकर 63.76 डॉलर प्रति बैरल पर आ गए. इसके बाद देश के कई शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें बदल गईं.

Advertisment

गुरुग्राम-पटना समेत कई शहरों में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल

गुड रिटर्न्स वेबसाइट से मिले डेटा के मुताबिक, सोमवार को देश के कई शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें कम हो गईं. दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में पेट्रोल 24 पैसे सस्ता होकर 95.12 रुपये प्रति लीटर पर आ गया. जबकि डीजल का भाव 23 पैसे गिरकर 87.59 रुपये प्रति लीटर हो गया है. वहीं भुवनेश्वर में पेट्रोल 26 पैसे टूटकर 100.93 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. वहीं डीजल 25 पैसे गिरकर 92.51 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

उधर जयपुर में पेट्रोल 68 पैसे सस्ता होकर 104.72 तो डीजल 61 पैसे कम होकर 90.21 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. पटना में पेट्रोल 53 पैसे गिरकर 105.58 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है. जबकि डीजल का भाव 50 पैसे सस्ता होकर 91.82 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है. आगरा में पेट्रोल 9 पैसे सस्ता होकर 94.64 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. जबकि डीजल 11 पैसे गिरकर 87.82 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है. प्रयागराज में पेट्रोल का भाव 66 पैसे गिरकर 95.23 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है. तो वहीं डीजल 64 पैसे टूटकर 88.43 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

इन शहरों में महंगा हुआ तेल

वहीं यूपी के आजमगढ़ में पेट्रोल 72 पैसे महंगा होकर 95.94 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है. जबकि डीजल 66 पैसे बढ़कर 89.07 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है. हमीरपुर में पेट्रोल 58 पैसे बढ़कर 95.62 तो डीजल 55 पैसे चढ़कर 88.76 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है. बिहार के बांका में पेट्रोल 19 पैसे महंगा होकर 106.50 तो डीजल 18 पैसे बढ़कर 92.66 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है. कटिहार में पेट्रोल 61 पैसे बढ़कर 106.94 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है. जबकि डीजल 61 पैसे चढ़कर 93.11 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

दिल्ली-मुंबई समेत चारों महानगरों में ईंधन के दाम

देश के चार में तीन महानगरों में तेल के दाम स्थिर बने हुए हैं. जबकि चेन्नई में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आए दिन मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है. सोमवार को चेन्नई में पेट्रोल 21 पैसे महंगा होकर 101.03 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है. जबकि डीजल 21 पैसे बढ़कर 92.61 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है. वहीं दिल्ली में फिलहाल पेट्रोल 94.77 और डीजल 87.67 रुपये प्रति लीटर बना हुआ है. वहीं मुंबई में पेट्रोल 103.50 तो डीजल 90.03 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. उधर कोलकाता में पेट्रोल-डीजल क्रमशः 105.41 और 92.02 रुपये प्रति लीटर बना हुआ है.

ये भी पढ़ें: Bangladesh: शेख हसीना के खिलाफ फैसले से पहले बांग्लादेश में भड़की हिंसा, कई इलाकों में हुई आगजनी

ये भी पढ़ें: Nitish Oath Ceremony: पटना का गांधी मैदान बना नो एंट्री जोन, शपथ ग्रहण की तैयारियों को लेकर लिया फैसला

Petrol-Diesel Price
Advertisment