Petrol Rate Today 17 Sep 2020: एक दिन की ब्रेक के बाद आज फिर सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, फटाफट चेक करें रेट
Petrol Rate Today 17 Sep 2020: ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMC) ने गुरुवार को पेट्रोल की कीमतों में 15 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में 20 पैसे प्रति लीटर तक की कटौती कर दी है.
नई दिल्ली:
Petrol Rate Today 17 Sep 2020: एक दिन की ब्रेक के बाद आज यानि गुरुवार को एक बार फिर पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel Price Today) के दाम में गिरावट दर्ज की जा रही है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMC) ने गुरुवार को पेट्रोल की कीमतों में 15 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में 20 पैसे प्रति लीटर तक की कटौती कर दी है. दिल्ली और कोलकाता में पेट्रोल क्रमश: 15 पैसे प्रति लीटर और 13 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया है, जबकि मुंबई और कोलकाता में पेट्रोल के दाम 14 पैसे प्रति लीटर कम किए गए हैं.
यह भी पढ़ें: जमाकर्ताओं की सुरक्षा के लिए बैंकिंग रेग्युलेशन एक्ट में कर रहे हैं बदलाव की कोशिश
ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने दिल्ली और कोलकाता में डीजल 19 पैसे प्रति लीटर सस्ता किया गया है. वहीं दूसरी ओर मुंबई और चेन्नई में डीजल क्रमश: 20 पैसे प्रति लीटर और 18 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है.
यह भी पढ़ें: बांग्लादेश ने अपने प्याज कारोबारियों को बचाने के लिए भारत से लगाई मदद की गुहार
17 सितंबर को आपके शहर में पेट्रोल और डीजल के रेट
शहर का नाम | पेट्रोल रुपये /लीटर | डीजल रुपये /लीटर |
दिल्ली | 81.40 | 72.37 |
मुंबई | 88.07 | 78.85 |
कोलकाता | 82.92 | 75.87 |
चेन्नई | 84.44 | 77.73 |
नोएडा | 81.84 | 72.68 |
लखनऊ | 81.61 | 72.43 |
चंडीगढ़ | 78.31 | 72.03 |
पटना | 83.99 | 77.70 |
रांची | 80.99 | 76.54 |
बेंगलरु | 84.04 | 76.62 |
कच्चे तेल में कमजोरी के साथ कारोबार
गुरुवार को डब्ल्यूटीआई क्रूड (WTI Crude) और ब्रेंट क्रूड (Brent) में लाल निशान में कारोबार होते हुए देखा जा रहा है. WTI Crude और ब्रेंट क्रूड में क्रमश: 40 डॉलर प्रति बैरल और 42 डॉलर प्रति बैरल के करीब कारोबार हो रहा है. बुधवार को MCX पर कच्चा तेल सितंबर वायदा 108 रुपये की मजबूती के साथ 2,936 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था.
यह भी पढ़ें: अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए RBI जरूरी कदम उठाने को तैयार: शक्तिकांत दास
रोजाना तय होते हैं पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के दाम
ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMC) कीमतों की समीक्षा के बाद प्रतिदिन पेट्रोल (Petrol Rate) और डीजल के रेट (Diesel Rate) तय करती हैं. इंडियन ऑयल (Indian Oil), भारत पेट्रोलियम (Bharat Petrolium) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petrolium) रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल (diesel) की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं. पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर का कमीशन और अन्य चीजों को जोड़ने के बाद तेल का दाम दोगुना तक बढ़ जाता है.
यह भी पढ़ें: एक्सपोर्ट के मोर्चे पर पिछड़ा भारत, लगातार छठे महीने आई गिरावट
SMS से भी पता कर सकते हैं पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel) के रेट
कोई भी व्यक्ति अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी पता कर सकता है. इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं. एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE<डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजा जा सकता है.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य