/newsnation/media/media_files/2026/02/01/nirmala-sitharaman-announces-mining-corridore-2026-02-01-15-22-10.jpg)
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण Photograph: (Sansad TV)
Union Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को आम बजट पेश किया. वित्त मंत्री के तौर पर उनका ये लगातार नौवां बजट था. इस बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नई और कई महत्वपूर्ण योजनाओं की घोषणा की. वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में तीन राज्यों में माइनिंग कॉरिडोर यानी खनन गलियारों की घोषणा की. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में घोषणा की कि देश के तीन राज्यों छत्तीसगढ़, ओडिशा और केरल में खनन गलियारे को विकसित किया जाएगा. सरकार ने दावा किया कि इससे खनिज आधारित उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा. साथ ही रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे.
क्यों महत्वपूर्ण है छत्तीसगढ़ माइनिंग कॉरिडोर?
बता दें कि छत्तीसगढ़ में पहले से तीन रेल कॉरिडोर का निर्माण चल रहा है. जिनका निर्माण मुख्य रूप से खनिजों के परिवहन को ध्यान रखकर किया जा रहा है. माइनिंग कॉरिडोर से 458 किलोमीटर के इस कॉरिडोर को सपोर्ट मिलेगा. जिसमें नई और महत्वपूर्ण बात ये है कि ये कॉरिडोर रायपुर-विशाखापट्टनम में बन रहे 6 लेन इकॉनामिक कॉरिडोर को दंतेवाड़ा-कांकेर और कांकेर से लगी राजनांदगांव जिले की खदानों से आयरन ओर विशाखापट्टनम बंदरगाह तक पहुंचाने का काम करेगा.
शुरुआती तौर पर इस माइनिंग कॉरिडोर में शामिल होने वाले जिलों में कोरबा, रायगढ़, सरगुजा, कोरिया शामिल होंगे. बता दें कि यहीं पर कोयले का सबसे बड़ा भंडार और गेवरा-कुसमुंडा जैसी दुनिया की बड़ी खदानें मौजूद हैं. आयरन ओर के भंडार वाले कांकेर, दंतेवाड़ा और राजनांदगांव दंतेवाड़ा में बैलाडीला जैसी बड़ी खदान भी मौजूद हैं.
ये भी पढ़ें: Budget 2026 Highlights: ये हैं बजट के 10 बड़े फैसले जो भारत की विकास दिशा बदलेंगे, एक क्लिक में समझें
बायो-फार्मा सेक्टर के लिए 10 हजार करोड़ का एलान
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में बायो-फार्मा सेक्टर के लिए भी बड़ा एलान किया. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि, भारत को वैश्विक बायो-फार्मा मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में विकसित करने के लिए बायो फार्मा शक्ति योजना की शुरुआत की जाएगी. वित्त मंत्री ने कहा कि इसके लिए अगले 5 वर्षों में 10 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया जाएगा. वित्त मंत्री ने कहा कि इससे बायोलॉजिक्स और बायोसिमिलर के घरेलू उत्पादन के लिए एक मजबूत इकोसिस्टम बनकर तैयार होगा.
ये भी पढ़ें: 'ये बजट विकसित भारत की ऊंची उड़ान का मजबूत आधार', PM मोदी ने बजट को बताया अपार अवसरों का राजमार्ग
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us