Union Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का दिव्यांगजनों को तोहफा, इन योजनाओं का किया एलान

Union Budget 2026: वित्त मंत्री ने रविवार को लगातार अपना नौवां बजट पेश किया. इस बजट में वित्त मंत्री ने कई नए प्रोजेक्ट और योजनाओं का एलान किया. जिसमें दिव्यांगजनों के लिए दो स्कीम की घोषणा की गई.

Union Budget 2026: वित्त मंत्री ने रविवार को लगातार अपना नौवां बजट पेश किया. इस बजट में वित्त मंत्री ने कई नए प्रोजेक्ट और योजनाओं का एलान किया. जिसमें दिव्यांगजनों के लिए दो स्कीम की घोषणा की गई.

author-image
Suhel Khan
New Update
Nirmala Sitharaman Finance Minister

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण Photograph: (Sansad TV)

Union Budget 2026: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार (1 फरवरी, 2026) को लगातार अपना नौवां बजट पेश किया. वित्त मंत्री ने इस बजट में कई नए प्रोजेक्ट और योजना का एलान किया. बार के बजट में वित्त मंत्री ने दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए दो बेहद खास योनजाओं का एलान किया. वित्त मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार दिव्यांगजन सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है. उसके बाद उन्होंने दिव्यांगों के लिए दो बड़ी योजनाओं की घोषणा की. वित्त मंत्री ने दिव्यांगजन कौशल योजना और दिव्यांग सहारा योजना की घोषणा की.

Advertisment

क्या है दिव्यांग कौशल और दिव्यांग सहारा योजना?

वित्त मंत्री दिव्यांग कौशल योजना का एलान करते हुए कहा कि इस योजना के तहत प्रत्येक दिव्यांग समूह को उद्योग अनुकूल और विशिष्ट प्रशिक्षण के माध्यम से सम्मान से जीवन जीने के अवसरों को सुनिश्चित करेगी. वहीं दूसरी योजना 'दिव्यांग सहारा योजना' है. जिसके तहत आर्टिफिशियल लिम्ब्स मैन्युफैक्चरिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एल्मिको) को दिव्यांगों के लिए सहायक उपकरणों के उत्पादन को बढ़ाने, अनुसंधान एवं विकास में निवेश और AI से एकीकरण के लिए मदद करना है.

वित्त मंत्री ने बजट में किए ये एलान

वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में कहा कि, उनकी सरकार देश और लोगों के चौतरफा विकास के लिए प्रतिबद्ध है. आईटी सेक्टर में देश को और आगे ले जाने के लिए वित्त मंत्री ने सेमिकंडक्टर के क्षेत्र में आईपी डिजाइन के लिए आईएसएम 2.0 के शुरू करने की बात कही. इसके लिए वित्त मंत्री ने करीब 40 करोड़ रुपये का प्रस्ताव रखा है. वित्त मंत्री ने कहा कि, हम इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 की शुरुआत करेंगे. उन्होंने कहा कि उद्योग-नेतृत्व वाले रिसर्च और ट्रेनिंग सेंटरों पर भी ध्यान दिया जाएगा, जिससे तकनीक आधारित और कुशल वर्कफोर्स को तैयार किया जा सके. 

ये भी पढ़ें: Budget 2026 : बजट 2026 में टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत! रिवाइज्ड ITR फाइल करने की डेडलाइन बढ़ी, नाममात्र फीस पर एक्स्ट्रा टाइम

वित्त मंत्री ने कहा कि आज हम ऐसे बाहरी माहौल का सामना कर रहे हैं, जहां व्यापार और बहुपक्षवाद दबाव में हैं. उन्होंने कहा कि, संसाधनों तक पहुंच तथा सप्लाई चेन बाधित है. उन्होंने कहा कि नई तकनीकों से उत्पादन प्रणालियां बदल रही हैं. पानी, ऊर्जा और महत्वपूर्ण खनिजों की मांग में भी तेजी आई है. देश विकसित भारत की दिशा में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ता रहेगा. वित्त मंत्री ने कहा कि जहां महत्वाकांक्षा और समावेशन के बीच संतुलन होगा.

ये भी पढ़ें: Union Budget 2026: बजट में आम आदमी के लिए क्या सस्ता और क्या महंगा? यहां देखिए पूरी लिस्ट

Union Budget 2026
Advertisment