logo-image

पाकिस्तान: दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का पैतृक घर ढहा

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार के पैतृक घर को पाकिस्तान में ढह गया है।

Updated on: 16 Jun 2017, 09:11 AM

नई दिल्ली:

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का पैतृक घर पाकिस्तान में ढह गया है। पाकिस्तान सरकार ने इस घर को 2014 में राष्ट्रीय धरोहर घोषित किया था।  इस घर से दिलीप कुमार की कई यादें जुड़ी थी। 

हेरिटेज काउंसिल के महासचिव शकील वहीदुल्ला ने कहा, 'ऐतिहासिक किस्सा खवानी बाजार के पास मोहल्ला खुदा दाद में स्थित मकान का केवल अगला हिस्सा और गेट ही सलामत है। बाकी हिस्सा गिर गया है।'

वहीदुल्ला का कहना है कि जल्द ही यहां पर इसी तरह का मकान बनाया जाएगा। बता दें कि ये घर तकरीबन एक सदी पुराना था। वहीं ऐतिहासिक स्थल के संरक्षण में लापरवाही के लिए खैबर पख्तूनख्वा प्रांत ने सरकार की आलोचना की है।

इसे भी पढ़ें: तिग्मांशु धूलिया की 'राग देश' का पहला पोस्टर आउट, जानें रिलीज डेट

पेशावर में हुआ था जन्म

दिलीप कुमार का जन्म 11 दिसंबर 1922 को पेशावर में हुआ था। वर्तमान में पेशावर पाकिस्तान में आता है। साल 1930 में उनका परिवार मुंबई आकर बस गया।

1949 में फिल्म 'अंदाज' की सफलता ने उन्हें लोकप्रिय बनाया। इस फिल्म में उन्होंने राज कपूर के साथ काम किया। 'दीदार' (1951) और 'देवदास' (1955) जैसी फिल्मों में दुखद भूमिकाओं के मशहूर होने की वजह से उन्हें ट्रेजिडी किंग कहा गया।

इसे भी पढ़ें: राज कपूर बर्थडे: 'स्पॉट ब्वॉय' से 'शोमैन' बने राज कपूर को सफेद साड़ी से था बेहद लगाव

पाकिस्तान के निशान-ए-इम्तियाज से सम्मानित

दिलीप कुमार को 1983 में फिल्म 'शक्ति', 1968 में 'राम और श्याम', 1965 में 'लीडर', 1961 की 'कोहिनूर', 1958 की 'नया दौर', 1957 की 'देवदास', 1956 की 'आजाद', 1954 की 'दाग' के लिए फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार से नवाजा गया।

उन्हें 1994 में दादासाहेब फाल्के पुरस्कार और 2015 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। पाकिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान निशान-ए-इम्तियाज से भी सम्मानित किया गया है।

इसे भी पढ़ें: आर्मी क्लब में सैंडविच बेचते थे दिलीप कुमार, जानें और भी खास बातें