logo-image

ट्रेलर आउट: अपनी दुल्हनिया को लेकर मुंबई की सड़कों पर यूं निकले वरुण धवन

'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है। इसमें वरुण धवन क्यूट लग रहे हैं तो आलिया भट्ट ने बिंदास लड़की का किरदार निभाया है।

Updated on: 02 Feb 2017, 08:50 PM

मुंबई:

वरुण धवन और आलिया भट्ट की आगामी फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' का ट्रेलर गुरुवार को रिलीज़ हो गया। ट्रेलर लॉन्च होने के बाद मुंबई में एक इवेंट रखा गया, जिसमें वरुण ने अपनी दुल्हनिया यानी आलिया के साथ शानदार एंट्री की।

इवेंट में शामिल होने और फिल्म के प्रमोशन के लिए वरुण अपनी बाइक से आएं। उनके साथ पीछे बद्रीनाथ की दुल्हनिया यानी आलिया भट्ट बैठी हुई थीं। वरुण ने ना सिर्फ इवेंट में शानदार एंट्री की, बल्कि आलिया को बाइक से मुंबई की सड़कों पर भी घुमाया।

फिल्म में वरुण और आलिया के अलावा गौहर खान, मोहित मारवाह, श्वेता बासु और अनुपम खेर भी नज़र आएंगे। 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' 10 मार्च को रिलीज़ हो रही है।

ये भी पढ़ें: 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' का ट्रेलर हुआ रिलीज़, वरुण लगे क्यूट तो आलिया दिखीं बिंदास

 

Tujhko bana karke, Le Jayenge #badrinathkidulhania @varundvn

A photo posted by Alia ✨⭐️ (@aliaabhatt) on Feb 2, 2017 at 12:20am PST

वरुण ने सोशल मीडिया पर वीडियो और फोटोज़ शेयर की। वरुण ने इंस्‍टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'आलिया भट्ट को ट्रेलर लॉन्‍च के इवेंट पर ले जा रहा हूं। इससे पहले वह करीब 10 साल पहले बाइक पर पीछे बैठी थीं।' गौरतलब है कि फिल्म के ट्रेलर में भी वरुण और आलिया बाइक पर घूमते नज़र आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें: 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' का टीजर हुआ रिलीज़, आलिया-वरुण ने ट्विटर पर किया शेयर