'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' का टीजर हुआ रिलीज़, आलिया-वरुण ने ट्विटर पर किया शेयर
इस फिल्म का ट्रेलर 2 फरवरी को रिलीज किया जाएगा। वहीं फिल्म 10 मार्च को रिलीज होगी।
मुंबई:
अभिनेता वरुण धवन और आलिया भट्ट ने अपनी आगामी फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' का टीजर सोमवार को रिलीज किया। 48 सेंकंड के इस टीजर के साथ ही फिल्म का पोस्टर भी जारी हुआ है।
वरुण इस टीजर में बॉलीवुड अभिनेत्रियों- दीपिका पादुकोण और करीना कपूर खान की तस्वीरों के बीच में खड़े दिख रहे हैं। इसमें वरुण धवन फोटो खिंचाने की कोशिश करते दिख रहे हैं, लेकिन फोटोग्राफर को उनके पोज पसंद नहीं आ रहे हैं। इस टीजर में वरुण बेहद क्यूट लग रहे हैं और उनके अंदाज को भारतीय सिनेमा के आलोचक तरण आदर्श ने भी काफी सराहा है। तरण ने ट्वीट कर कहा कि वरुण धवन ऑफिशियल टीजर में बेहद फनी लग रहे हैं।
1st poster #BadrinathKiDulhania @karanjohar @aliaa08 @ShashankKhaitan #BadriKaTeaser at 11am! pic.twitter.com/G0VXNkv7YK
— VarunBadrinathdhawan (@Varun_dvn) January 30, 2017
फिल्म में बद्रीनाथ का किरदार निभा रहे वरुण ने ट्विटर पर फिल्म का पहला लुक जारी किया है। वरुण ने लिखा, 'हम हैं बद्रीनाथ बंसल..और ये है बद्री का टीजर।' वहीं, आलिया ने ट्विटर पर भी फिल्म का पहला लुक जारी किया है। आलिया ने लिखा, 'बद्रीनाथ बंसल हमेशा ही तरह अपने मजाकिया अंदाज में, बद्रीनाथ की दुल्हनिया का टीजर।'
ये भी पढ़ें: 'कॉफी विद करन' में नज़र आएगी बॉलीवुड की ये सुपरहिट जोड़ी
Badrinath Bansal being his usual funny adorable self!!!! https://t.co/TkVaq78Mtc #BadrinathKiDulhania #BadriKaTeaser ❤️@Varun_dvn
— Alia Bhatt (@aliaa08) January 30, 2017
हाल में ही बॉलीवुड की ये सुपरहिट जोड़ी करन जौहर के शो 'कॉफी विद करन' में फिल्म का प्रमोशन करने पहुंची थी। यहां उन्होंने कई सारे सवालों के जवाब दिए थे। फिल्म 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' वरुण धवन और आलिया भट्ट ने धमाल मचा दिया था। इस जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।
शंशाक खेतान द्वारा निर्देशित इस फिल्म का ट्रेलर 2 फरवरी को रिलीज किया जाएगा। वहीं फिल्म 10 मार्च को रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें: 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' का टीजर हुआ रिलीज़, आलिया-वरुण ने ट्विटर पर किया शेयर
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Vastu Tips: पर्स में रख लें ये 5 चीजें, नोटों से भरा रहेगा बटुआ, मां लक्ष्मी भी होंगी खुश!
-
Career Weekly Rashifal: इस हफ्ते इन राशियों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में तरक्की, आपके कदम चूमेगी कामयाबी
-
Ravivar ki Aarti: सूर्यदेव की आरती के साथ इस स्तुति और मंत्र का करें जाप, होगा महालाभ
-
Ravivar Ke Upay: रविवार को जरूर करें ये चमत्कारी उपाय, कुछ ही दिनों में बदल जाएगी किस्मत