logo-image

रणवीर सिंह के इस फनी वीडियो का आलिया भट्ट ने कुछ ऐसा दिया जवाब, देखें वीडियो

इन दिनों रणवीर और आलिया भट्ट जोया अख्तर की फिल्म 'गली बॉय' को लेकर चर्चा में हैं। यह उनकी पहली फिल्म है, जिसमें दोनों पहली बार काम कर रहे हैं।

Updated on: 10 Feb 2017, 08:19 AM

नई दिल्ली:

इन दिनों रणवीर और आलिया भट्ट जोया अख्तर की फिल्म 'गली बॉय' को लेकर चर्चा में हैं। यह उनकी पहली फिल्म है, जिसमें दोनों पहली बार काम कर रहे हैं।

इसे लेकर बॉलीवुड में अपने बिंदास अंदाज के लिए फेमस एक्टर रणवीर सिंह ने आलिया भट्ट की तारीफ करते हुए अपने ट्विटर अकाउंट पर एक फनी वीडियो शेयर किया।

बता दें इस वीडियो में रणवीर ने आलिया की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने आलिया की डियर जिंदगी और कपूर एंड संस फिल्में देखी हैं, आलिया ने बहुत ही अच्छा काम किया है।

इसके साथ ही बाजीराव मस्तानी के अभिनेता ने लिखा, 'हर कोई आलिया को पसंद करता है…लुकिंग फॉरवर्ड। इस वीडियो में उन्होंने आलिया की जमकर तारीफ की है।'

ये भी पढ़ें: शादी से पहले 'काला चश्मा' पर नील नितिन मुकेश ने जमकर किया डांस

वहीं आलिया भट्ट ने भी रणवीर को क्यूट अंदाज में जवाब देते हुए लिख, 'टोट​ली लव… लुकिंग डबल गली बॉय। हाल ही में रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में वह कोरियोग्राफर गणेश आचार्य साथ में दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे के सुपरहिट सीन को रीमेक करते नजर आए थे। वहीं आलिया और रणवीर की जोड़ी जल्द पर्दे पर एक साथ मनोरंजन करती दिखाई देगी।

रणवीर और आलिया भट्ट साथ में कई टीवी विज्ञापन कर चुके हैं। फिल्म की कहानी स्ट्रीट रैपर्स की है, जिसमें रणवीर खुद रैपर बनेंगे। गली ब्वॉय को फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी एक्सल एंटरटेनमेंट और जोया के हाल ही में लॉन्च हुए बैनर टाइगर बेबी के अंतर्गत प्रोड्यूस करेंगे।

फिलहाल, आलिया की अपकमिंग फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया है।' जिसमें वो वरुण धवन के साथ नजर आएंगी।