राजकुमार राव ने पूरी की 'बोस' की शूटिंग, बढ़ाया था 11 किलो वजन
अभिनेता राजकुमार राव ने वेब श्रृंखला 'बोस डेड/अलाइव' की शूटिंग पूरी कर ली है।
नई दिल्ली:
अभिनेता राजकुमार राव ने वेब श्रृंखला 'बोस डेड/अलाइव' की शूटिंग पूरी कर ली है। एएलटी बालाजी के इस शो में राजकुमार स्वतंत्रता आंदोलन के प्रमुख नेता सुभाष चंद्र बोस के किरदार में नजर आएंगे। इस सीरिज में राजकुमार राव अभिनेत्री पत्रलेखा के साथ नजर आएंगे।
श्रंखला का निर्देशन पुलकित ने किया है, जबकि हंसल मेहता इसके रचनात्मक निर्देशक हैं। राजकुमार राव ने रविवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, '..और मेरी एक महात्वाकांक्षी परियोजना की शूटिंग पूरी हो गई..बोस..एकता कपूर, हंसल मेहता, नवीन कस्तुरिया, पत्रलेखा का आभार।'
And it's a wrap on one of my most ambitious projects. #Bose Thank u @ektaravikapoor @mehtahansal @filmy_bastard @Patralekhaa9 @Indranil1601 pic.twitter.com/EpxDuJZq7T
— Rajkummar Rao (@RajkummarRao) September 9, 2017
राजकुमार ने बदला अपना लुक
सुभाष चंद्र बोस के किरदार में खुद को ढालने के लिए उन्होंने ना सिर्फ वजन बढ़ाया बल्कि सिर के आधे बालों को भी हटवाया है। वजन बढ़ाने और पेट निकालने के लिए राजकुमार ने जमकर पिज्जा और बिरयानी खाया।
इसे भी पढ़ें:'बोस' के लिए राजकुमार राव ने बढ़ाया 11 किलो वजन, देखकर हैरान हो जाएंगे आप
'बोस' का पहला लुक
एकता ने 'बोस' का पहला लुक 'बोस जिंदा या मुर्दा' अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जारी कर दिया है। इस टीजर को देख कर लोगों में भी रोमांच भर देने वाला है।
A post shared by Ekta Kapoor (@ektaravikapoor) on Aug 13, 2017 at 12:55am PDT
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता 'काई पो छे', 'शाहिद', 'सिटी लाइट्स', 'अलीगढ़' और 'बरेली की बर्फी' जैसी फिल्मों में अपनी अभिनय क्षमता की छाप छोड़ी है। वह जल्दी ही 'न्यूटन', 'लव सोनिया', '5 वेडिंग्स', 'इत्तेफाक : इट हैपन्ड वन नाइट' और 'फन्ने खान' में नजर आएंगे।
इसे भी पढ़ें: कहानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस के 'आजाद हिंद फौज' की
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
May 2024 Masik Rashifal: आप सभी के लिए मई का महीना कैसा रहेगा? पढ़ें संपूर्ण मासिक राशिफल
-
Parshuram Jayanti 2024: कब है परशुराम जयंती, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा का सही तरीका
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर नहीं ला पा रहे सोना-चांदी तो लाएं ये चीजें, बेहद खुश होंगी मां लक्ष्मी
-
Astro Tips: क्या पुराने कपड़ों का पौछा बनाकर लगाने से दुर्भाग्य आता है?