प्रियंका चोपड़ा ने सिक्किम को बताया अशांत राज्य, भड़के लोगों ने सोशल मीडिया पर किया ट्रोल
साल 2013 में सिक्किम को सबसे कम अपराध वाला राज्य माना गया था। हालांकि इस मुद्दे पर प्रियंका चोपड़ा ने सिक्किम सरकार से माफी भी मांग ली।
मुंबई:
प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर से विवाद में फंस गई हैं। इस विवाद की वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल प्रियंका ने उत्तर पूर्व के राज्य सिक्किम को उग्रवाद प्रभावित बताया।
जानकारी के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा 'पहुना' के लिए टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुईं। इसे प्रियंका ने खुद प्रोड्यूस किया है। वहीं पाखी टायरवाला ने इसे निर्देशित किया है। उन्होंने 'पहुना' को सिक्किम की पहली फिल्म बताया।
ये भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी की खबरों पर युवी की पत्नी हेजल ने तोड़ी चुप्पी
प्रियंका ने पिछले दिनों एक इंटरव्यू में कहा था, 'सिक्किम भारत का एक ऐसा राज्य है, जहां कभी फिल्म इंडस्ट्री नहीं रही। यहां काफी विद्रोह और परेशान करने वाले हालात है। सिक्किम में कभी किसी शख्स ने फिल्म नहीं बनाई। 'पहुना' इस क्षेत्र से जुड़ी पहली फिल्म है।'
प्रियंका के बयान के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा कि सिक्किम शांत राज्य है और यहां कोई उग्रवाद नहीं रहा है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि प्रियंका चोपड़ा को सिक्किम के लोगों से माफी मांगनी चाहिए.. वह अपनी जानकारी सही करें।
बता दें कि साल 2013 में सिक्किम को सबसे कम अपराध वाला राज्य माना गया था। हालांकि इस मुद्दे पर प्रियंका चोपड़ा ने सिक्किम सरकार से माफी भी मांग ली।
ये भी पढ़ें: बुलेट ट्रेन: आबे बोले- जय जापान, जय इंडिया, मोदी ने कहा, 'अच्छा दोस्त'
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Guru Gochar 2024 Kuber Yog: कल इन राशियों में बनने जा रहा है कुबेर योग, अचानक मिलेगा छप्पड़फाड़ धन
-
Love Rashifal 30 April 2024: इन राशियों की लव लाइफ में आएगी बड़ी परेशानी, जानें अपनी राशि का हाल
-
Aaj Ka Panchang 30 April 2024: क्या है 30 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
May Vehicle Purchase Muhurat: मई 2024 में खरीदना चाहते हैं वाहन? तो पहले जान लीजिए शुभ मुहूर्त