राजकुमार राव की 'न्यूटन' का पोस्टर OUT, EVM मशीन लेकर क्यों भाग रहे हैं वो?
यह मूवी 18 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी, लेकिन इसके पहले ही इसे दुनियाभर में सराहा जा चुका है।
मुंबई:
बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव को जबरदस्त एक्टिंग और किरदार को जिंदा कर देने के अंदाज के लिए जाना जाता है। फिर हंसल मेहता की 'अलीगढ़' (2015) में दीपू का किरदार हो या फिर 'सिटी लाइट्स' (2014) में दीपक सिंह। अब एक बार फिर वह अपनी नई फिल्म लेकर आ रहे हैं- 'न्यूटन'।
निर्देशक अमित वी मसुरकर की फिल्म 'न्यूटन' का पहला पोस्टर आउट हो गया है। इसमें राजकुमार राव ने हेल्मेट और जैकेट पहना हुआ है और वह ईवीएम मशीन लेकर भाग रहे हैं। अब यह तो बाद में ही पता चलेगा कि आखिर वो ऐसा क्यों कर रहे हैं।
पहले ही हो चुकी है फिल्म की तारीफ
यह मूवी 18 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी, लेकिन इसके पहले ही इसे दुनियाभर में सराहा जा चुका है। पोस्टर पर लिखा है, 'सीधा आदमी उल्टी दुनिया'।
ये भी पढ़ें: 'राब्ता' में राजकुमार राव निभा रहे हैं 324 साल के बुज़ुर्ग का रोल, ऐसे नज़र आएंगे अभिनेता
जी हां, इस फिल्म 67वें बर्लिन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में दिखाया जा चुका है। वहीं इसे CICAE आर्ट सिनेमा अवॉर्ड से नवाजा भी जा चुका है। अब फैंस इसकी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।
राजकुमार के अलावा नजर आएंगे ये कलाकार
'न्यूटन' में राजकुमार राव के अलावा पंकज त्रिपाठी, अंजलि पाटिल, रघुवीर यादव और संजय मिश्रा भी नजर आएंगे। राजकुमार के अलावा फिल्म मेकर हंसल मेहता ने भी इसका पोस्टर शेयर किया है।
He is coming. #Newton #SeedhaAadmiUltiDuniya. pic.twitter.com/TLYc5MeXFI
— Rajkummar Rao (@RajkummarRao) June 13, 2017
ये भी पढ़ें: इन 4 फेस योगा से आप दूर कर सकती हैं अपने चेहरे की झुर्रियां
बता दें कि हाल ही में राजकुमार राव और श्रुति हासन की मूवी 'बहन होगी तेरी' रिलीज हुई थी। दोनों कलाकार पहली बार स्क्रीन शेयर करते नजर आए। हालांकि यह फिल्म दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई। इसके अलावा राजकुमार राव ने 'राब्ता' फिल्म में 324 साल के बूढ़े का किरदार भी निभाया था। एक्टर का यह लुक काफी हैरान करने वाला लेकिन आकर्षक था।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Weekly Horoscope 29th April to 5th May 2024: सभी 12 राशियों के लिए नया सप्ताह कैसा रहेगा? पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
-
Varuthini Ekadashi 2024: शादी में आ रही है बाधा, तो वरुथिनी एकादशी के दिन जरूर दान करें ये चीज
-
Puja Time in Sanatan Dharma: सनातन धर्म के अनुसार ये है पूजा का सही समय, 99% लोग करते हैं गलत
-
Weekly Horoscope: इन राशियों के लिए शुभ नहीं है ये सप्ताह, एक साथ आ सकती हैं कई मुसीबतें