मॉम करीना हो गयी बिजी तो तैमूर पहुंचे अपने 'बेस्ट फ्रेंड' से मिलने
मॉम करीना कपूर तो फिल्मों में बिजी हो गयी है ऐसे में नन्हे तैमूर अपने बेस्ट फ्रेंड के घर उनके साथ खेलने पहुंच गए है।
नई दिल्ली:
करीना कपूर और सैफ अली खान के नन्हे नवाब तैमूर अली खान की शायद ही कोई अदा हो जो कैमरे में कैद न हो। यूं तो तैमूर अभी बस 10 महीने के हैं लेकिन उनकी फोटो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाती है।
मॉम करीना कपूर तो फिल्मों में बिजी हो गयी है ऐसे में नन्हे तैमूर अपने बेस्ट फ्रेंड के घर उनके साथ खेलने पहुंच गए है। उनके ये बेस्ट फ्रेंड और कोई नही बॉलीवुड एक्टर तुषार कपूर के बेटे लक्ष्य है।
बता दें कि तुषार कपूर पिछले साल सरोगेसी के जरिये पिता बने थे। उन्होंने बेटे लक्ष्य और तैमूर की साथ खेलते हुए एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
Three's company! #kidzoned #playdate #nurseyrhymes #thewheelsonthebus #johnyjohnyyespapa
A post shared by Tusshar (@tusshark89) on Sep 14, 2017 at 8:17pm PDT
तुषार ने फोटो कैप्शन में लिखा है, 'थ्री कंपनी!' और नर्सरी राइम, जॉनी जॉनी यस पापा जैसे हैशटैग्स के साथ अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है।
बॉलीवुड में तुषार कपूर ने साल 2001 में फिल्म ‘मुझे कुछ कहना है’ से डेब्यू किया था। फिल्म में तुषार के अपोजिट लीड रोल में एक्ट्रेस करीना कपूर स्क्रीन पर नजर आई थीं। वहीं से दोनों एक दूसरे के अचछे दोस्त बन गए। लगता है अब यह दोस्ती उनकी अगली जनरेशन भी निभाने को तैयार है।
तुषार ने जून में अपने बेटे लक्ष्य का बर्थडे मनाया था, जिसमें करीना भी तैमूर को लेकर पहुंची थीं। इस पार्टी में भी तैमूर और लक्ष्य का एक फोटो तुषार ने शेयर किया था।
#futurebffs #angelsndivas #godbless #laksshya #taimur #firstbirthday
A post shared by Tusshar (@tusshark89) on Jun 2, 2017 at 7:07am PDT
तुषार और करीना, दोनों अपनी-अपनी शूटिंग पर अपने साहबजादों को लेकर गए थे। जहां तुषार, लक्ष्य को गोलमाल की शूटिंग के लिए हैदराबाद अपने साथ ले कर गए थे, तो वहीं करीना हाल ही में दिल्ली में शुरू हुई 'वीरे दी वेडिंग' की शूटिंग में तैमूर को लेकर आई थीं।
और पढ़ें: सैफ अली खान ने तैमूर खान के स्टारडम पर बोला- लोग उसकी तस्वीर देखना पसंद करते हैं
और पढ़ें: अक्षय कुमार-ट्विंकल खन्ना ने बेटे को जन्मदिन पर कुछ ऐसे दी बधाई, आप भी देखें
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
May 2024 Masik Rashifal: आप सभी के लिए मई का महीना कैसा रहेगा? पढ़ें संपूर्ण मासिक राशिफल
-
Parshuram Jayanti 2024: कब है परशुराम जयंती, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा का सही तरीका
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर नहीं ला पा रहे सोना-चांदी तो लाएं ये चीजें, बेहद खुश होंगी मां लक्ष्मी
-
Astro Tips: क्या पुराने कपड़ों का पौछा बनाकर लगाने से दुर्भाग्य आता है?