1500 किमी तक रेंज, 10 लोगों की सवारी, चीन ने बनाई दुनिया की पहली फ्लाइंग कार

Chinese Flying Car: दुनिया की पहली फ्लाइंग कार चीन की कंपनी ऑटोलिफ्ट ने बना दी है. इसका सफल परीक्षण किया गया है. कार की खूबियों की बात करें तो इसमें एक साथ 10 लोग बैठ सकते हैं.

Chinese Flying Car: दुनिया की पहली फ्लाइंग कार चीन की कंपनी ऑटोलिफ्ट ने बना दी है. इसका सफल परीक्षण किया गया है. कार की खूबियों की बात करें तो इसमें एक साथ 10 लोग बैठ सकते हैं.

author-image
Namrata Mohanty
New Update
FLYING CAR

FLYING CAR Photograph: (social media)

Chinese Flying Car: चीनी कंपनी ऑटोलिफ्ट ने दुनिया की पहली उड़ने वाली कार बनाई है. इस कंपनी ने हाल ही में फ्लाइंग कार वी5000 मैट्रिक्स का सफल परीक्षण किया है. यह कंपनी चीन की इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेकऑफ एंड लैंडिंग विमान निर्माता ऑटोलिफ्ट है, जिसने बीते सप्ताह गुरुवार को 5 टन की EVTOAL, V5000 मैट्रिक्स की टेस्टिंग की है. चलिए जानते हैं इस कार की खासियत

Advertisment

क्या है कार की खासियत?

चाइनीज कंपनी द्वारा बनाई गई इस उड़नखटोला कार में एक साथ 10 लोग सवार हो सकते हैं. फ्लाइंग कार की टेकऑफ कैपेसिटी 5,700 किग्रा है. वहीं, कार की रेंज करीब 1500 किलोमीटर बताई जा रही है. मगर इन सबके अलावा कार की सबसे बड़ी खासियत है कि इसका खर्चा हेलीकॉप्टर के खर्चे से काफी कम है.

ये भी पढ़ें- KIA Seltos 2026: इतने सारे हाईटेक फीचर्स के साथ सामने आई नई KIA सेल्टोस, इतनी हो सकती है कीमत

कार के फीचर्स

न्यू मैट्रिक्स कार 5 टन की श्रेणी तक पहुंचने वाला पहला ईवीटीओएल है. कार का वींगस्पैन 20 मीटर का है. कार की लंबाई 17.1 मीटर और ऊंचाई 3.3 मीटर है. इस कार का केबिन 5.25 मीटर लंबा होगा और 1.8 मीटर चौड़ा होगा. 

2 वेरिएंट्स में मिलेगी कार

फ्लाइंग कार के दो वेरिएंट्स होंगे. पहले वेरिएंट में 10 यात्री और माल ढुलाई का काम किया जा सकता है. वहीं, दूसरे वेरिएंट में छह यात्री सफर कर सकते हैं. माना जा रहा है कि इस साल के अंत तक कार यात्रियों को लेकर सफर करने लगेगी. इसकी पहली डिलीवरी भी साल के अंत से पहले हो जाएगी.

ये भी पढ़ें- विदेशी इलेक्ट्रिक कारों के लिए अभी 'नो एंट्री', सरकार ने इंडियन कंपनियों को दिया 5 साल का मौका

Flying Car
Advertisment