logo-image

Rashifal 1 August 2021: इन राशियों के लिए रविवार होगा धन लाभ से भरपूर, आज भाग्य देगा पूरा साथ

हमारे साथ जानें कैसा बीतेगा आपका आज का दिन और क्या कुछ है खास आपके लिए. साथ ही जानें, कुछ उपायों के बारे में जो बना सकते हैं आपके दिन को और बेहतर. इन राशियों के लिए रविवार होगा धन लाभ से भरपूर.

Updated on: 01 Aug 2021, 09:19 AM

नई दिल्ली:

आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल है. आज का राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा की आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं. हमारे साथ जानें कैसा बीतेगा आपका आज का दिन और क्या कुछ है खास आपके लिए. साथ ही जानें, कुछ उपायों के बारे में जो बना सकते हैं आपके दिन को और बेहतर. इसके अलावा, कुछ राशियों में आज का दिन धन लाभ से भरपूर रहने वाला है.    

यह भी पढ़ें: भगवान शिव के 10 रुद्रावतार, जानें इनकी दिव्य महिमा

1. मेष 
आयात निर्यात से धन लाभ और देश विदेश की यात्रा का योग बन रहा है. भाग्य और समय आपके साथ हैं. अपने समय का सदुपयोग करना ही श्रेष्ठकर रहेगा. अगर आप किसी कर्ज के नीचे दबे हुए हैं तो आज आपको उस ऋण से भी मुक्ति मिलेगी. लाभकारी योजनाएं बनेंगी. शत्रु शांत रहेंगे. व्यापार, निवेश, नौकरी में फायदा होने कि संभावना.    
सावधानी:- वाणी पर नियंत्रण रखें
उपाय:- लाल चंदन भगवान सूर्यदेव को अर्पण करें
शुभ अंक:- 8
शुभ रंग:- लाल
लक मीटर:- 8

2. वृष 
परेशानियों से निजात मिलेगी. लाभ का योग बन रहा है. संतान सुख प्राप्त का योग बन रहा है. संतान की चिंता समाप्त होगी. धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी. निवेश, व्यापार-नौकरी लाभ देंगे. यात्रा मंगलकारी रहेगी. शत्रु शांत रहेंगे.
सावधानी:-  अपने समय का सदुपयोग करें
उपाय:- सफेद वस्त्र दान करें और पत्नी एवम माँ का सम्मान करें                         
शुभ अंक:- 2
शुभ रंग:- नीला 
लक मीटर:- 7

3. मिथुन 
वाद-विबाद से बचें. कहीं यात्रा करने से मिलेगा फायदा. राजनीतिग्यों के लिए श्रेष्ठ समय चल रहा है. पदोन्नति का योग तथा नये व्यापर से लाभ मिलेगा शुभ घटनाओं के होने का प्रबल योग है. आर्थिक निवेश सोच-समझकर करें. शुभ समाचार मिलेंगे.
सावधानी:- खान पान पर नियंत्रण रखें
उपाय:- किसी ज़रूरतमंद को हरा कपड़ा दान अकरें
शुभ अंक:- 6
शुभ रंग:- पिच कलर
लक मीटर:- 6

4. कर्क 
आध्यात्म में रूचि बढ़ेगी. राजनैतिक लाभ मिलेगा. दूर देश की यात्रा होगी. कार्य के विस्तार की योजना बनेगी. शत्रु परेशान कर सकते हैं. संपत्ति से लाभ होगा. निवेश तथा नौकरी के अनुकूल परिणाम होंगे. यात्रा हो सकती है.
सावधानी:- शेयर में पूंजी निवेश करने से बचे
उपाय:- अपनी पत्नी अथवा माता जी को मोती और चाँदी दान करें
शुभ अंक:- 3
शुभ रंग:- आसमानी
लक मीटर:- 7

यह भी पढ़ें: अगस्त में जन्में लोग होते हैं दिमाग के बेहद तेज, जानिये इनकी अन्य रोचक बातें भी

5. सिंह
आलस्य करने से बचें और अपना मनोबल बाधाएं. अपने काम में मन लगाएं. पराक्रम से लाभ तथा सम्मान बढ़ेगा. परीक्षा में सफलता मिलेगी. आवेश में कोई कार्य नहीं करें. 
सावधानी:- गुस्से पर नियंत्रण रखें. पिता से वाद विवाद न करें.
उपाय:- लाल चंदन, लाल पुष्प भगवान सूर्य को अर्पित करें
शुभ अंक:- 5
शुभ रंग:- केसरिया
लक मीटर:- 8

6. कन्या 
सलाह- मशवरे से लाभ मिलने का योग है. बुद्धि के कार्य लाभ देंगे. निवेश, नौकरी में लाभ होगा. यात्रा मंगलकारी होगी. जोखिम न उठाएं. शत्रु शांत रहेंगे. लाभदायक समाचार मिलेंगे.
सावधनी:- अपनी गोपनियता बरतें
उपाय:- गोशाला में गाय को अपने वजन के बराबर हरा चारा अर्पित करें
 शुभ अंक 3
शुभ रंग:- सी ग्रीन
लक मीटर:- 7

7. तुला 
मान सम्मान और व्यापार में वृद्धि का योग है. उत्तम समय है, लाभ प्राप्त करने का. यात्रा से लाभ होगा. नये रोजगार से लाभ मिलेगा. आर्थिक लाभ होगा और पदोन्नति का योग है. 
सावधानी:- रोग एवं शत्रु से सावधान रहें  
उपाय:- अपनी बहन को स्वेत वस्त्र उपहार स्वरूप हैं.
शुभ अंक:- 2
शुभ रंग:- नीला
लक मीटर:- 7       
               
8. वृश्चिक
पराक्रम  से लाभ के साथ मान प्रतिष्ठा में भी वृद्धि का योग है. व्यापार में लाभकारी सौदे होंगे. विद्यार्थी के सफलता का समय चल रहा है. धन अर्जित करेंगे. यात्रा हो सकती है. स्थायी संपत्ति के मामलों से लाभ मिलने का योग है.
सावधानी:- अति विश्वास करना नुकसानदेह हो सकता है
उपाय:- श्री हनुमान कवच का पाठ करना आपके लिए हित प्रद रहेगा
शुभ अंक:- 1
शुभ रंग:- लाल 
लक मीटर:- 7     

यह भी पढ़ें: अगस्त का महीना होने वाला है त्यौहारों और व्रतों से भरपूर, जानिए पूरी सूची

9. धनु 
व्यापार निवेश में जोखिम उठाने से लाभ बढ़ेगा. नौकरी आदि में प्रमोशन मिल सकता है. विरोधी परास्त होंगे. कार्य में मित्रों की मदद से सफलता मिलने का योग है. शुभ कार्य और संतान लाभ का योग बन रहा है.
सावधनी:- नये कार्य करने से बचें
उपाय:- गुरु माता का नवीन वस्त्र गुरुवार को आदर सहित दान दें
शुभ अंक:- 9
शुभ रंग:- हल्दी कलर
लक मीटर:- 7

10. मकर 
देश विदेश की यात्रा का योग है. मान सम्मान में वृद्धि होने का योग है. शुभ कार्य होंगे. सरकारी नौकरी तथा साक्षात्कार में बुलावा आ सकता है. शुभ समय है. वाणी पर संयम आवश्यक है.
सावधानी:- तेज गति का वाहन चलाने से परहेज करें
उपाय:- ॐ हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट स्वाहा मंत्र का नियमित जाप करें
शुभ अंक:- 7
शुभ रंग:- सफेद
लक मीटर:- 8  
          
11. कुंभ 
आर्थिक  स्थिति बेहतर बनेगी. मनोबल  बढ़ेगा. विरोधियों से थोड़ी दिक्कतें हो सकती हैं. कष्ट मिल सकता है. शुभ घटनाओं के होने का योग बन रहा है. प्रतिष्ठा  में वृद्धि होगी. स्वास्थ में थोड़ी गड़बड़ी आ सकती है. 
सावधानी:- अपनी बातों को लेकर सजग रहें 
उपाय:- काली वस्तु का दान करें और पक्षियों को दाना खिलाएं 
शुभ अंक:- 8
शुभ रंग:- नीला
लक मीटर:- 7   

12. मीन 
रुका हुआ कार्य सम्पन्न होगा. योजनाएं लाभ देंगी. बहुत दिनों से रुका हुआ धन वापस आएगा. निवेश लाभकारी रहेगा. भागदौड़ बनी रहेगी बाधाओं के साथ कार्यो में सफलता मिलेगी.
सावधानी:- पूंजी निवेश करते समय राय मशवरा करना हितकर रहेगा
उपाय:- पीले वस्तु का दान करें और भगवान विष्णु जी की आराधना करें
शुभ अंक:- 3
शुभ रंग:- पिंक
लक मीटर:- 9