.

घर में सो रही महिला के मुंह में घुसा सांप, ऑपरेशन का देखें Video

रूस में घर के आंगन में सो रही एक महिला के मुंह में एक मीटर लंबा सांप घुस गया. डॉक्टरों ने एक मीटर का सांप को निकाला, तो वह भी हैरान रह गए.

News Nation Bureau
| Edited By :
01 Sep 2020, 01:22:00 PM (IST)

मॉस्को:

रूस के दागिस्तान में डॉक्टरों ने एक महिला का ऐसा 'इलाज' किया कि वे खुद भी देखते रह गए. दरअसल, यहां के एक अस्पताल का वीडियो सामने आया है जिसमें दिख रहा है कि एक महिला के मुंह से सांप एक मीटर लंबा सांप निकल है जिसे देखकर डॉक्टरों के होश भी उड़े हुए हैं. खबरों के अनुसार ये महिला अपने घर के आंगन में सो रही थी जब उसके मुंह में एक मीटर लंबा सांप घुस गया. महिला को अस्पताल ले जाया गया. जिसके बाद डॉक्टरों ने उसके मुंह से सांप निकाला.

यह भी पढ़ें : सावधान! टमाटर और खीरा का ना करें एक साथ इस्तेमाल, नहीं तो हो सकती है ये बीमारी 

वहीं, महिला के मुंह से सांप निकालने और ऑपरेशन का वीडियो बनाया गया है. वीडियो में देख जा सकता है कि इस दौरान डॉक्टर एक मीटर का सांप महिला के मुंह से निकालते दिखाई दे रहे है. इस दौरान डॉक्टर भी हैरान थे. तो वहीं, अचानक सांप के मुंह से बाहर आने से वे भी चौंक जाते हैं. सांप कितना भारी था इसका अंदाजा बात से लगाया जा सकता है कि इसे महिला के मुंह से निकालकर बाल्टी में रखना पड़ा. महिला के मुंह में सांप वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें : रैपर स्टारब्वॉय एलओसी भी हुए नेपोटिज्म का शिकार, बड़े स्टार पर लगाया आरोप!

Уснувшей россиянке заползла в рот огромная змея. Женщину спасли врачиhttps://t.co/yL39tQMKls pic.twitter.com/TjIHmv0Eci

— РИА Новости (@rianru) August 30, 2020

सोशल मीडिया पर वीडियो देखकर लोग कमेंट कर रहे हैं कि अब सोने से पहले उनके मन में यह डर बैठ गया है. कहीं उनके मुंह में भी सांप ना घुस जाए. कुछ लोग तो वीडियो देखने के बाद कह रहे है. सोने के पहले उनके आंखों के सामने यहीं मंजर दिखाई देगा. दरअसल, वीडियो है ही इतना डरावना की जो देखेगा उसके मन में भी सोने से पहले यह ख्याल आएगा. कहीं सांप मुंह में ना घुस जाए.