मध्य प्रदेश चुनाव : अमित शाह ने कहा, राजा-महाराजा के सहारे लड़ रही है कांग्रेस

News Nation Bureau 16 November 2018, 11:12 PM
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रचार का दौर जोरों पर है. शुक्रवार को बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि राजा, महाराजा और उद्योगपतियों के सहारे कांग्रेस पार्टी मध्यप्रदेश में चुनाव लड़ रही है. उन्होंने कहा कि जिस मध्य प्रदेश को कांग्रेस बीमारू राज्य के रूप में छोड़कर गयी थी, वही मध्य प्रदेश आज विकसित राज्य बन चुका है. शिवराज सिंह जी ने मध्य प्रदेश में हर क्षेत्र में विकास करने का काम किया है.
Follow us on News
TOP NEWS