.

हिमाचल के बाद कर्नाटक में एक्टिव हुईं प्रियंका, कल बैंगलुरु में महिलाओं की रैली को करेंगी संबोधित

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की जीत में अहम भूमिका निभाने वाली कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अब कर्नाटक में सक्रिय हो गई है। आने वाले कुछ महीने प्रियंका गांधी कर्नाटक में चुनाव प्रचार करती हुई नजर आएंगी

15 Jan 2023, 07:21:29 PM (IST)

New Delhi:

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की जीत में अहम भूमिका निभाने वाली कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अब कर्नाटक में सक्रिय हो गई है। आने वाले कुछ महीने प्रियंका गांधी कर्नाटक में चुनाव प्रचार करती हुई नजर आएंगी। लिहाजा कल प्रियंका गांधी की पहली रैली कर्नाटक के बेंगलुरु में होगी। जहां वो सिर्फ महिलाओं को संबोधित करेंगी। कांग्रेस की रणनीति है कि प्रियंका गांधी को कर्नाटक चुनाव में उतारकर माहौल बनाया जाए और प्रियंका के माध्यम से महिलाओं को रिझाया जाए।

Weather: दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में होगा 'प्रचंड सर्दी का महातांडव', जम जाएगा खून!

रैली में महिलाओं से संबंधित तमाम मुद्दों को उठाएंगी प्रियंका

पार्टी सूत्रों के मुताबिक प्रियंका गांधी अपनी रैली में महिलाओं से संबंधित तमाम मुद्दों को उठाएंगी। वहीं पार्टी महिलाओं के लिए अलग से मेनिफेस्टो लाने पर भी विचार कर रही है। इससे पहले प्रियंका गांधी ने हिमाचल प्रदेश में ओल्ड पेंशन स्कीम का मुद्दा उठाया था। और वहां ये मुद्दा सफल भी रहा। अब इस मुद्दे को कर्नाटक में भी उठाया जा सकता है।

Nepal Plane Crash: अब तक 68 लोगों की मौत, जानें क्या थी हादसे की वजह?

कर्नाटक के प्रभारी महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने न्यूज नेशन से खास बातचीत

कर्नाटक के प्रभारी महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने न्यूज नेशन से खास में कहा है कि अब कर्नाटक की भारतीय जनता पार्टी की सरकार का वक्त खत्म हो गया है। राज्य की जनता नाराज़ है। महंगाई चरम और भ्रष्टाचार चरम पर है। प्रियंका गांधी हमारी बड़ी नेता है। प्रियंका जी को कर्नाटक की जनता सुनना चाहती है। 

 EARN MONEY ONLINE: ऑनलाइन पैसा कमाने का जानें बेस्ट तरीका,  इस App से कमाएं अनलिमिटेड पैसा!

कर्नाटक में जेडीएस और कांग्रेस ने मिलकर सरकार बनाई थी

गौरतलब है कि 2018 में कर्नाटक में जेडीएस और कांग्रेस ने मिलकर सरकार बनाई थी। लेकिन कांग्रेस और जेडीएस के विधायकों के टूटने के बाद वहां पर सरकार भारतीय जनता पार्टी ने बना ली थी।