.

MCD Election 2017: अरविंद केजरीवाल रैली में लगे मोदी-मोदी के नारे!

दिल्ली नगर निगम(एमसीडी) चुनाव प्रचार में जुटे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की रैली में मोदी-मोदी के नारे लगे।

News Nation Bureau
| Edited By :
13 Apr 2017, 12:50:41 PM (IST)

नई दिल्ली:

दिल्ली नगर निगम(एमसीडी) चुनाव प्रचार में जुटे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की रैली में मोदी-मोदी के नारे लगे। आम आदमी पार्टी (आप) संयोजक अरविंद केजरीवाल दिल्ली के गौतम विहार इलाके में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान कुछ लोग मोदी-मोदी के नारे लगाने लगे।

इस दौरान मुख्यमंत्री भाषण देते रहे। मोदी मोदी के नारे लगते देख उन्होंने कहा कि अगर मोदी मोदी चिल्लाने से हाउसे टैक्स माफ होता हो तो मैं भी मोदी मोदी चिल्लाऊंगा।

उन्होंने पूछा कि मोदी ने बिजली के दर कम किये क्या? अगर नारे लगाने से बिजली के दामों में कमी आती तो मैं भी चिल्लाता मोदी-मोदी। मोदी मोदी करने से पेट नहीं भरता।

#WATCH: Delhi CM Arvind Kejriwal's reply to the crowd chanting 'Modi Modi' at his rally in Delhi pic.twitter.com/SRpiq0ZJxq

— ANI (@ANI_news) April 1, 2017

और पढ़ें: मनोज तिवारी के प्रचार गीत में केजरीवाल पर निशाना

और पढ़ें: लालू-नीतीश होंगे आमने सामने, पासवान ने बीजेपी का छोड़ा साथ