टी-20 करियर में धोनी ने लगाया पहला अर्धशतक
बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रह तीसरे टी-20 मैच में पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने टी20 में पहला अर्धशतक जमाया।
नई दिल्ली:
बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रह तीसरे टी-20 मैच में धोनी ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया। इस मैच में पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने टी20 में पहला अर्धशतक जमाया।
धोनी के इस अर्धशतक की बदौलत भारत ने इंग्लैंड को 203 रन बनाए। सुरेश रैना ने सबसे ज्यादा 65 रन बनाए जबकि पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने 56 रनों की शानदार पारी खेली।
महेंद्र सिंह धोनी इकलौते ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने आईसीसी की तीनों बड़ी ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है। धोनी की कप्तानी में भारत आईसीसी की वर्ल्ड-टी20 (2007 में), क्रिकेट वर्ल्ड कप (2011 में) और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी (2013 में) का खिताब जीत चुका है।
इसे भी पढ़ेंः तीसरे टी-20 मैच में रैना के छक्के से बच्चा हुआ घायल
महेंद्र सिंह धोनी 2011 में भारतीय सेना में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल बनाए गए। धोनी कई बार ये कह चुके हैं कि भारतीय सेना में शामिल होना उनके बचपन का सपना था।
इसे भी पढ़ेंः सुरेश रैना की 65 रनों की पारी के बदौलत भारत ने जीता तीसरा टी 20 मैच
एमएस धोनी दुनिया भर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले क्रिकेटर रहे हैं। टेस्ट से संन्यास लेने से पहले उनकी औसत आमदनी 150 से 190 करोड़ रुपये सालाना थी। धोनी ने चार जुलाई, 2010 को देहरादून की साक्षी रावत से शादी की। धोनी और साक्षी की एक बेटी भी है, जिसका नाम जीवा है।