X

69th Republic Day:2018: राजपथ पर दिखी भारत की संस्कृति, तस्वीरों में देखे झांकियों की झलक

News Nation Bureau New Delhi 26 January 2018, 05:48:17 PM
Follow us on News
69वां गणतंत्र दिवस

देश के 69वें गणतंत्र दिवस को दिल्ली के राजपथ पर भव्यता के साथ मनाया गया। इस दौरान दुनिया ने देश की ताकत को देखने के साथ ही अनेकता में एकता की भी झलक दिखी। इस बार गणतंत्र दिवस समारोह में 10 आसियान देशों के प्रमुख मेहमान के तौर पर निमंत्रित किये गए थे और सभी ने इसमें शिरकत की थी। इतना ही नहीं परेड में इन देशों की टुकड़ी भी शामिल हुई थी। इस बार की खास बात ये रही कि हर बार किसी एक देश के राष्ट्राध्य गणतंत्र दिवस के मेहमान के तौर पर बुलाए जाते हैं। लेकिन इस बार आसियान के दस देशों के प्रमुखों को बुलाया गया था।

69वां गणतंत्र दिवस

इस बार परेड में 23 झांकियां निकाली गईं। जिनमें 14 राज्यों और विभिन्न केंद्रीय विभागों की झांकियां शामिल थीं।

जम्मू-कश्मीर

धरती के स्वर्ग जम्मू-कश्मीर की झांकी में संस्कृति और हस्तशिल्प दिखा।

महारष्ट्र

शिवाजी महाराज पर महारष्ट्र की झांकी की दिखी।

उत्तराखंड

उत्तराखंड की झांकी का विषय पर्यटन रहा

त्रिपुरा

त्रिपुरा की झांकी में हस्तशिल्प और राज्य की दस्तकारी कला, लोककलाओं का प्रदर्शन किया गया।

पंजाब

पंजाब की झांकी में संगत और पंगत की झलक दिखा।

असम

असम की झांकी में मुखौटा कला के साथ 'सीता हरण-बाली वध' की कहानी दिखाई गई।

केरल

केरल की झांकी में पारंपरिक केट्टुकच्चा उत्सव की झलक दिखाई दी।

लक्षद्वीप

लक्षद्वीप की झांकी मछली पालन तथा लोककलाओं पर केंद्रित रही।

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश की झांकी में सांची स्तूप समेत बौद्ध धर्म के प्राचीन केंद्रों की झलक देखने को मिली।

कर्नाटक

69 वें गणतंत्र दिवस परेड में कर्नाटक की झांकी में वन्य जीव पर आधारित रहा।

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश की झांकी में एक साल पुराने ‘कये गोम्पा' बौद्ध मठ का प्रदर्शन किया गया।

गुजरात

इस बार गुजरात की झांकी में साबरमती आश्रम के 100 वर्ष, बुराई के खिलाफ संदेश देते महात्मा गांधी के तीन बंदर और गांधी निवास ‘हृदय कुंज' का प्रदर्शन किया गया।

मणिपुर

पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर की झांकी में मोइरंग समाज की शौर्य गाथा दिखाई गई।

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (इंडियन काउंसिल ऑफ़ एग्रीकल्चरल रिसर्च) की थीम 'मिश्रित खेती, खुशियों की खेती' रही।

आयकर विभाग

आयकर विभाग की झांकी में आकर्षण का मुख्य केंद्र ‘स्वच्छ धन अभियान' रही।

खेल मंत्रालय

युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय की थीम 'खेलो इंडिया' रहा।

जनजातीय कार्य मंत्रालय (Ministry of Tribal Affair)

जनजातीय कार्य मंत्रालय की झांकी में ‘उचित दाम हक से मांग' केंद्र में रहा।

शिक्षित भारत, सशक्त भारत

छात्र-छात्राओं ने 'शिक्षित भारत, सशक्त भारत' थीम के साथ अनूठी प्रस्तुति दी।

मध्य प्रदेश का लोक नृत्य

मध्य प्रदेश का लोक नृत्य बरेदी की भी परेड पर झलक दिखी।

तिब्बती सीमा पुलिस (आईटीबीपी)

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की झांकी में बर्फीली चोटियों पर सीमा प्रहरियों को तिरंगा लहराते दिखाया गया।

आकाशवाणी (AIR)

इस बार आकाशवाणी की झांकी में रेडियो पर महात्मा गांधी के पहले संदेश के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात' का प्रदर्शन किया गया।

संगराई मोग नृत्य (नार्थ ईस्ट)

नार्थ ईस्ट जॉन कल्चर सेंटर दिमापुर द्वारा आयोजित संगराई मोग नृत्य भी दिखा।

स्कूल छात्रों की परफॉर्मेंस

69 वें गणतंत्र दिवस के मौके पर परेड में स्कूल छात्रों की परफॉर्मेंस भी देखने को मिली।

Top Story