X

मोदी कैबिनेट फेरबदल: जानें कौन होगा बाहर और किसे मिलेगी जगह?

News Nation Bureau New Delhi 01 September 2017, 10:21:36 AM
Follow us on News
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)

नरेंद्र मोदी सरकार की कैबिनेट में फेरबदल की संभावनाओं के बीच कई मंत्रियों के इस्तीफा देने और इस्तीफे की पेशकश की खबर है। वहीं, कैबिनेट में नए चेहरों को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है

कौशल विकास मंत्री राजीव प्रताप रूडी (फाइल फोटो)

कौशल विकास मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने इस्तीफा दे दिया है। माना जा रहा कि बिहार के सारण से सांसद रूडी को बीजेपी संगठन का कामकाज सौंपा जाएगा।

निर्मला सीतारमण (फाइल फोटो)

सूत्रों के मुताबिक,भारत की वाणिज्य और उद्योग (स्वतंत्र प्रभार), वित्त व कारपोरेट मामलों की राज्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस्तीफा दिया है।

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री संजीव बालियान (फाइल फोटो)

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री डॉ संजीव कुमार बालियान ने भी इस्तीफा दिया है।

कर्नाटक से सांसद प्रह्लाद जोशी (फाइल फोटो)

सूत्रों के मुताबिक मोदी कैबिनेट में कर्नाटक से सांसद प्रह्लाद जोशी और बागपत से सांसद सत्यपाल सिंह को जगह मिल सकती है।

सांसद सत्यपाल सिंह (फाइल फोटो)

बागपत से सांसद सत्यपाल सिंह को भी जगह मिल सकती है।

परिवार कल्याण राज्य मंत्री फगन सिंह कुलस्ते (फाइल फोटो)

जिन मंत्रियों के कैबिनेट से हटाए जाने या इस्तीफे की पेशकश की बात सामने आ रही है उनमें स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री फगन सिंह कुलस्ते, उमा भारती जैसे नाम प्रमुख हैं। गिरिराज सिंह से भी इस्तीफा लिया जा सकता है

नदी विकास और गंगा सफाई मंत्री उमा भारती (फाइल फोटो)

जल संसाधन, नदी विकास और गंगा सफाई मंत्री उमा भारती ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफे की पेशकश की है।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (फाइल फोटो)

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से भी इस्तीफा लिया जा सकता है।

कृषि मंत्री राधामोहन सिंह (फाइल फोटो)

चंपारण से सांसद कृषि मंत्री राधामोहन सिंह का भी इस्तीफा हो सकता है।

बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (फाइल फोटो)

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पसंद के जेडीयू के 2 नेताओं को मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती हैं।

केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र (फाइल फोटो)

केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र से मुलाकात की थी और वह भी इस्तीफा दे सकते हैं। कलराज मिश्र की उम्र 75 साल से ज्यादा है।

केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडे (फाइल फोटो)

केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडे को उत्तर प्रदेश का बीजेपी अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया। इससे तय है कि कैबिनेट में एक और जगह खाली हो चुकी है।

सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी (फाइल फोटो)

सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को रेल मंत्रालय का प्रभार मिल सकता है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (फाइल फोटो)

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के शुक्रवार को तिरुपति जाने का कार्यक्रम पहले से तय है। इसलिए कैबिनेट में फेरबदल के समय को लेकर अब भी अनिश्चितता बनी हुई है।

Top Story