X

बिहार के कई इलाकों में भारी बारिश, कोसी क्षेत्र में बाढ़ से हालात गंभीर, फोटो में देखें

News Nation Bureau New Delhi 13 August 2017, 03:56:54 PM
Follow us on News
बिहार में बाढ़ से जनजीवन अस्त वयस्त

बिहार के कई इलाकों में भारी बारिश के बाद बाढ़ से स्थिति गंभीर बनी हुई है। शुक्रवार को मौसम विभाग ने भी पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा था कि अगले 5 दिनों में उत्तरी बिहार और राज्य के कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।

अगले 5 दिनों में भारी बारिश के आसार

नेपाल में भारी बारिश के बाद अब बिहार में बाढ़ का खतरा गंभीर हो चुका है। राज्य प्रशासन की ओर से बताया गया है कि कोसी क्षेत्र में नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। साथ ही कई जिलों में भारी बारिश से रेलवे सेवा बाधित हो चुकी है।

कटिहार जिले में बाढ़ की तस्वीर

अररिया और कटिहार में भारी बारिश से स्थिति काफी गंभीर है। अररिया में पिछले 12 घंटों से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश से सिकटी और कुर्साकांटा प्रखंड में बाढ़ जैसे हालात बन गए है। जिले में लगातार हो रही बारिश से सिकटी के बकरा, नूना और घाघी नदी उफ़ान पर है।

जोगबनी रेलवे स्टेशन पर बाढ़ की स्थिति

जोगबनी में भारी वर्षा से रेल सेवा बाधित हो चुकी है, इसलिए सभी ट्रेनें अभी फारबिसगंज से चलेगी। सीमावर्ती पिरगंज, लेटी, सोनापुर और बेरिया ssb बीओपी इलाका पूरे तरीके से जलमग्न हो गया है।

एनडीआरएफ की कई टीमें राहत कार्य में लगी

नेपाल से भारत में बहने वाली नदियों के कारण बिहार के कई जिलों में बाढ़ की गंभीर समस्या उत्पन्न हो रही है। नेपाल में भी बाढ़ के बाद भूस्खलन होने से अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है।

कोसी क्षेत्र में नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही है

केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बिहार में बाढ़ के हालातों पर बात कर, राहत सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया है। केन्द्र राहत कार्य के लिए राज्य में अतिरिक्त एनडीआरएफ की टीम को भेज रही है।

Top Story