X

PICS: शादी के बाद पहली बार सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे दीपिका-रणवीर, मत्था टेककर मांगा आशीर्वाद

News Nation Bureau New Delhi 30 November 2018, 01:49:30 PM
Follow us on News
सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे दीपवीर (इंस्टाग्राम)

न्यूलीवेड रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) शुक्रवार को सिद्धिविनायक मंदिर (Siddhivinayak Temple) पहुंचे। उन्होंने अपनी जिंदगी की नई शुरुआत के लिए गणेश भगवान का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनके साथ पूरा परिवार मौजूद था।

न्यूलीवेड कपल ने गणेश भगवान से लिया आशीर्वाद

सोशल मीडिया पर दीपवीर की तस्वीरें सामने आई हैं। दीपिका और रणवीर ने इस खास मौके पर सफेद-गोल्डन कलर के कपड़े पहने थे। दोनों की जोड़ी बेहद खूबसूरत लग रही थी।

दीपिका और रणवीर ने पूरे परिवार के साथ किए भगवान के दर्शन

बता दें कि मुंबई स्थित सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन करने के लिए कई सेलिब्रिटीज आते हैं। शादी के बाद दीपवीर भी यहां पहली बार आएं और परिवार समेत गणेश भगवान का आशीर्वाद लिया।

शादी के बाद रणवीर-दीपिका पहली बार सिद्धिविनायक आएं

गौरतलब है कि रणवीर और दीपिका ने 14-15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में शादी की थी। इसके बाद उन्होंने बेंगलुरू में रिसेप्शन पार्टी दी।

रणवीर और दीपिका

मुंबई में भी दो पार्टियां हो चुकी हैं, लेकिन फिल्मी हस्तियों के लिए 1 दिसंबर को ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा।

Top Story