X

तस्वीरों में देखिए चेतन भगत की नॉवेल पर बनी 5 फिल्मों की झलक

News Nation Bureau New Delhi 19 May 2017, 05:07:23 AM
Follow us on News
हाफ गर्लफ्रेंड

चेतन भगत की नॉवेल पर अधारित हाफ गर्लफ्रेंड आज सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। ये उनकी पांचवी फिल्म हैं। इस फिल्म में अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म को मोहित सूरी ने डायरेक्ट किया है।

टू स्टेट्स

टू स्टेट्स चेतन भगत की असल जिंदगी पर अधारित नॉवेल पर बनी थी। इसमें अर्जुन कपूर और आलिया भट्ट ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म का निर्देशन अभिषेक वर्मन ने किया है। इसके निर्माता करण जौहर और साजिद नाडियाडवाला हैं। ये चेतन भगत की नॉवेल पर बनने वाली चौथी फिल्म थी। यह फ़िल्म साल 2014 में आई थी और बॉक्स ऑफिस पर इसने लगभग 104 करोड़ की कमाई भी की।

काई पो चे

ये फिल्म चेतन भगत की नॉवेल 'थ्री मिस्टेक ऑफ माय लाइफ' पर अधारित है। इसे अभिषेक कपूर ने निर्देशित किया है। फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत, राजकुमार यादव और अमित साध ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म में दिल को छूने वाली दोस्ती और कुछ सच्ची घटनाओं को दिखाया गया है। यह फिल्म 2013 में आई थी।

थ्री इडियट्स

2009 में आई चेतन भगत की पहली नॉवेल 'फाइव प्वाइंट समवन' पर अधारित यह फिल्म ब्लॉकबस्टर रही। इस फिल्म में आमिर कान, आर.माधवन, शरमन जोशी और करीना कपूर मुख्य भूमिका में थे। राजकुमार हिरानी निर्देशित यह फिल्म भारत की सफल फिल्मों में से एक है।

हैलो

चेतन भगत के दूसरे नॉवेल 'वन नाइट एट कॉल सेंटर' अधारित इस फिल्म में सलमान खान मुख्य भूमिका में थे। चेतन की नॉवेल पर बनने वाली ये पहली फिल्म थी। इस फिल्म में कैटरिना कैफ, शर्मन जोशी, गुल पनाग जैसे कलाकार भी थे। यह साल 2008 में आई थी। हालांकि फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी।

Top Story