X

PHOTOS: सोनम के हाथों में रच गई आनंद के नाम की मेहंदी, जान्हवी कपूर, करण जौहर समेत तमाम सितारें आए नजर

News Nation Bureau New Delhi 06 May 2018, 11:48:57 PM
Follow us on News
सोनम कपूर और आनंद आहूजा (फोटो-Instagram)

सोनम कपूर मंगलवार को आनंद आहूजा के साथ सात फेरे लेकर हमेशा के लिए उनकी बन जाएंगी। रविवार को सोनम की मेहंदी की रस्म हुई। इस मौके पर दूल्हे राजा आनंद भी नजर आए। दोनों एक साथ काफी अच्छे लग रहे थे।

फोटो-Instagram

इस फंक्शन में जाह्नवी, ख़ुशी , अर्जुन कपूर, अंशुला, रानी मुखर्जी, मोहित मारवाह, अंशुला कपूर, करण जौहर और कुणाल रावल समेत बॉलीवुड के तमाम सितारें मौजूद रहें।

सोनम कपूर (फोटो-Instagram)

वहीं सोनम एक खूबसूरत सी ड्रेस में नजर आई। हाथों में महंदी लगाए बेहद ही खूबसूरत लग रही थी।

रिया कपूर (फोटोःInstagram)

सोनम के साथ-साथ उनकी बहन रिया ने भी मेहंदी लगाई।

खुशी और संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर (फोटोःInstagram)

श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर और संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर भी मेहंदी लगवाते हुए नजर आए।

अर्जुन कपूर (फोटोःInstagram)

अर्जुन कपूर भी अपनी बहन की मेहंदी फंक्शन को एन्जॉय करते दिखें।

जाह्नवी कपूर (फोटोःInstagram)

श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर भी इस प्यारी सी ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थी।

Top Story