'खूबसूरती की मिसाल' ऐश्वर्या राय को अभिषेक बच्चन ने यूं किया था प्रपोज, देखें खास PHOTOS
पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय बच्चन 1 नवंबर को 45वां जन्मदिन मना रही हैं। ऐश सिर्फ देश ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया को अपनी अदाओं से दीवाना बना चुकी हैं। बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन भी उनकी खूबसूरती में खो गए और दिल दे बैठे। उन्होंने न्यूयॉर्क में एक होटल की बालकनी में घुटने पर बैठकर ऐश्वर्या को प्रपोज किया तो ऐश ने भी मुस्कुरा कर उनका प्रपोजल स्वीकार कर लिया।
अभिषेक बच्चन ने अपनी हिट फिल्म 'गुरु' के विश्व प्रीमियर के बाद ऐश्वर्या को प्रपोज किया था। दोनों 20 अप्रैल 2007 को शादी के बंधन में बंध गए थे। 2011 में ऐश्वर्या ने आराध्या को जन्म दिया था। बेहतरीन अभिनेत्री के साथ साथ ऐश्वर्या सक्सेसफुल मॉडल, बच्चन परिवार के लिए आदर्श बहू और अपनी बेटी के लिए केयरिंग मां हैं।
1 नवम्बर 1973 को मैंगलूर, कर्नाटक में ऐश्वर्या राय का जन्म हुआ था। ऐश्वर्या के पिता का नाम कृष्णराज राय, जो पेशे से इंजीनियर थे और माता का नाम वृंदा राय है, जो एक राइटर हैं।
साल 1994 में विश्वसुंदरी बनी ऐश ने क्लास 9 से ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी। 17 साल की उम्र में ऐश्वर्या ने फोर्ड प्रतियोगिता जीती थी। उन्होंने 1997 में एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी।
ऐश पहली ऐसी अभिनेत्री हैं, जिनका मोम का पुतला 'मैडम तुसाद म्यूजियम' में लगाया गया है। साथ ही पहली भारतीय सेलिब्रिटी हैं, जिन्होंने ओपरा विनफ्रे के अमेरिकी शो में शिरकत की।
Top Story
-
वो दिन भी आने ही वाला है जब आप देश की पहली बुलेट ट्रेन में ट्रैवल करेंगे: PM मोदी
-
Amit Shah Fake Video: अमित शाह के फेक वीडियो केस में पुलिस कार्रवाई, तेलंगाना CM को भेजा नोटिस
-
LSG vs MI Head to Head : मुंबई पर भारी पड़ती है लखनऊ की टीम, हेड टू हेड आंकड़ों में ही देख लीजिए
-
Rohit Sharma Net Worth : एक पोस्ट के लिए मोटा पैसा लेते हैं रोहित, नेट वर्थ जानकर लगेगा झटका
-
'गरीबों की सेवा कर उनका कर्ज चुका रहा हूं मैं', महाराष्ट्र के सोलापुर में बोले PM मोदी
-
Drop-in Pitch क्या होती है जिस पर खेला जाएगा IND vs PAK का मैच? जानें इसकी खास बातें