.

केरल के एक ड्राइवर को 'थ्री व्हीलर स्कॉर्पियो' ने बनाया 4 व्हीलर का मालिक, आनंद महिंद्रा ने गिफ्ट में दी नई गाड़ी

केरल के एक दूरदराज गांव के रहने वाले सुनील ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि अपने थ्री व्हीलर ऑटो के पिछले हिस्से को महिंद्रा स्कॉर्पियो जैसा लुक देना उसकी किस्तम को बदल देगा।

News Nation Bureau
| Edited By :
04 May 2017, 05:39:14 PM (IST)

नई दिल्ली:

केरल के एक दूरदराज गांव के रहने वाले सुनील ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि अपने थ्री व्हीलर ऑटो के पिछले हिस्से को महिंद्रा स्कॉर्पियो जैसा लुक देना उसकी किस्तम को बदल देगा। सुनील को अब उसके स्कॉर्पियो ऑटो की जगह महिंद्रा ने 4 व्हीलर मिनी ट्रक गिफ्ट में दिया है।

क्या है पूरा मामला ?
दरअसल हुआ ये कि 19 मार्च को मुंबई के अनिल नाम के शख्स ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक ऑटो की तस्वीर डाली जिसका पिछला हिस्सा स्कॉर्पियो की तरफ डिजाइन करवाया गया था। अनिल ने अपने ट्विट में महिंद्रा के मालिक आनंद महिंद्रा को टैग करते हुए लिखा कि यह तस्वीर दिखाती है कि भारत की सड़कों पर स्कॉर्पियो कितना मशहूर है। यह इस आदमी के बड़े सपने देखना का अपना अनोखा तरीका है।

और पढ़ें: दिग्विजय सिंह के खिलाफ मामला दर्ज़, तेलंगाना पुलिस पर आतंकी संगठन IS की फर्जी वेबसाइट चलाने का लगाया था आरोप

इसके बाद आनंद महिंद्रा ने अनिल को रिप्लाई करते हुए शुक्रिया अदा किया और उनसे ड्राइवर को ढूंढने में मदद मांगी। आनंद महिंद्र ने बताया कि वो इस 3 व्हीलर वाले स्कॉर्पियो को अपने म्यूजियम में देखना चाहते हैं और इसके बदले वो इसके ड्राइवर को चारपहिया वाहन गिफ्ट में देना चाहते है।

आनंद महिंद्रा की टीम ने डेढ़ महीने की मेहनत के बाद स्कॉर्पियो वाले इस ऑटो ड्राइवर को ढूंढ निकाला। केरल के रहने वाले इस ऑटो ड्राइवर सुनील को महिंद्रा की तरफ से 4 व्हीलर मिनी ट्रक गिफ्ट में दिया गया था। इसके बाद आनंद महिंद्रा ने ट्विट कर लोगों का इस मुहिम के लिए शुक्रिया भी जताया। वहीं दूसरी तरफ ड्राइवर सुनील भी 3 व्हीलर की जगह 4 व्हीलर पाकर बेहद खुश नजर आ रहा था।

Here's Sunil, the proud owner of the 3 wheeler 'Scorpio', now a happy owner of a 4 wheeler. All thanks to you twitterati! (2/2) pic.twitter.com/5nb12j2dnj

— anand mahindra (@anandmahindra) 3 May 2017

आनंद महिंद्र ने खुद सुनील की नई गाड़ी के साथ तस्वीर ट्विटर पर साझा की।

और पढ़ें: कांग्रेस ने अजय माकन का इस्तीफा किया नामंजूर, बने रहेंगे दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष