logo-image

कांग्रेस ने अजय माकन का इस्तीफा किया नामंजूर, बने रहेंगे दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष

दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अजम माकन ने फिलहाल अपना इस्तीफा वापस ले लिया है। माकन अभी इस पद पर बने रहेंगे।

Updated on: 03 May 2017, 09:44 PM

नई दिल्ली:

दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अजम माकन ने फिलहाल अपना इस्तीफा वापस ले लिया है। माकन अभी इस पद पर बने रहेंगे। हाल ही में दिल्ली के नगर निगम चुनावों में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के बाद माकन ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा सौंप दिया था।

माकन ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को भी इस्तीफा भेजा था। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने उन्हें बताया कि पार्टी ने 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनावों के मुकाबले अपनी वोट प्रतिशत में वृद्धि की है।

माकन ने संवाददाताओं से कहा, 'राहुलजी ने मुझे दिल्ली कांग्रेस प्रमुख के रूप में काम जारी रखने के लिए कहा क्योंकि चुनाव में नतीजे हौसला बढ़ाने वाले रहे हैं। हम 9 फीसदी से 22 फीसदी तक आगे बढ़े हैं।'

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने उन्हें दिल्ली में दोबारा 'नंबर एक' तक पहुंचने का प्रयास करने के लिए कहा है। माकन ने कहा है कि राजौरी गार्डन विधानसभा उप चुनाव और दिल्ली नगर निगम चुनाव ने स्पष्ट रूप से साबित कर दिया है कि पार्टी का पारंपरिक समर्थन आधार वापस आ रहा है।

और पढ़ें: एनजीओ के बुलावे पर भारत आए 50 पाकिस्तानी बच्चों को भारत ने वापस भेजा

माकन के अलावा, दिल्ली में कांग्रेस मामलों के प्रभारी पी.सी. चाको ने भी दिल्ली नगर निगम चुनावों में पार्टी के प्रदर्शन के लिए नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे दिया था, कांग्रेस ने उसे भी नामंजूर कर दिया गया है।

और पढ़ें: पाकिस्तान का दोस्त चीन कश्मीर मसले पर करना चाहता है हस्तक्षेप