.

महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी का दिखा स्वैग, Video में दिया यूं पोज

साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं

News Nation Bureau
| Edited By :
17 Feb 2021, 09:34:16 AM (IST)

highlights

  • महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी के साथ दोस्त की शादी में शामिल हुए
  • साक्षी ने शादी की तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किए
  • साक्षी के इंस्टाग्राम पर लाखों फॉलोअर्स हैं

नई दिल्ली:

भारत के सबसे सफलतम कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की पत्नी साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) इन दिनों सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों और वीडियो से तहलका मचा रही हैं. साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं. हाल ही में साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) दोस्त की शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें साक्षी का स्टाइल फैंस को काफी पसंद आ रहा है. इस शादी में  साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) के साथ महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) भी शामिल हुए थे.

यह भी पढ़ें: रिहाना ने अब टॉपलेस Photo से मचाया बवाल, गले में पहना भगवान गणेश का पेंडेंट

साक्षी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरों के साथ वीडियोज भी शेयर किये हैं, जिनमें साक्षी पिंक लहंगा और दुपट्टा पहने कमाल लग रही हैं. वहीं तस्वीरों में साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) बड़े ही क्यूट अंदाज में पोज देती हुईं नजर आ रही हैं. सोशल मीडिया पर फैंस साक्षी की तस्वीरों पर कमेंट करते हुए उनकी तारीफ कर रहे हैं. इस तस्वीरों को लाखों लाइक्स भी मिल चुके हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'मैम आपको तो फिल्मों में ट्राई करना चाहिए, आप एक एक्ट्रेस से भी ज्यादा खूबसूरत हैं.' वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'मैम आप हमारी फेवरेट हो, आपकी और धोनी सर की जोड़ी बहुत जचती है.'

यह भी पढ़ें: Roohi Trailer: दर्शकों को चुड़ैल बनकर डराएंगी जाह्नवी कपूर, 'रूही' का दमदार ट्रेलर रिलीज

साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) की इस तस्वीरों  और वीडियोज को देखकर लगता है कि उन्होंने अपने दोस्त की शादी में खूब मजे किये हैं. साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) के सोशल मीडिया की बात करे तो उनके इंस्टाग्राम पर 4 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. साक्षी का जन्म का जन्म 19 नवंबर, 1988 को गुवाहटी में हुआ था, आगे जाकर इनका परिवार देहरादून में बस गया. साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) ने देहरादून के वेलहेम से पढ़ाई की और बाद में उन्होंने औरंगाबाद के इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट से डिग्री हासिल की. साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) ने ताज बंगाल में इंटर्नशिप की जहां उनकी मुलाकात महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) से हुई. आगे जाकर दोनों में प्यार हुआ और  4 जुलाई, 2010 को ये जोड़ा हमेशा के लिए शादी के बंधन में बंध गया. दोनों की एक प्यारी सी बेटी है जिसका नाम जीवा है.