पूर्वांचल में प्रियंका गांधी के सहारे मोदी के साथ-साथ SP-BSP-RLD गठबंधन को चुनौती देगी कांग्रेस
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने अपनी बहन प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) को फ्रंट पर लाकर पूरी यूपी की राजनीति में हलचल मचा दी है
नई दिल्ली:
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस (Congress) को जिस तरह सपा (Samajwadi Party) और बसपा (BSP) ने गठबंधन से बाहर कर दिया था राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने अपनी बहन प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) को फ्रंट पर लाकर पूरी यूपी की राजनीति में हलचल मचा दी है. कभी राजनीति में नहीं आने की बात कहने वाली प्रियंका गांधी ( Priyanka Gandhi) को कांग्रेस (Congress) ने महासचिव तो बनाया ही, साथ ही पूर्वी यूपी की जिम्मेदारी भी दे दी है. माना जा रहा है कांग्रेस प्रियंका के जरिए न केवल पीएम मोदी (Narendra Modi) और उनके पूर्वांचल में किए गए विकास को टक्कर देगी बल्कि SP-BSP-RLD गठबंधन के लिए भी परेशानी का सबब बनेगी.
यह भी पढ़ेंः राहुल गांधी का बड़ा दांव, प्रियंका गांधी को दी पूर्वी उत्तर प्रदेश कांग्रेस की जिम्मेदारी
यूपी में 1989 से एक के बाद गिरते प्रदर्शन से यूपी कांग्रेस हाशिए पर चलती चली गई. केंद्र में बदलती सरकारों के समीकरण का सबसे ज्यादा असर यूपी कांग्रेस पर पड़ा. जब-जब केन्द्र की राजनीति से करवट ली, प्रदेश की राजनीति भी विकास के वादे से दूर कास्ट पॉलिटिक्स पर आकर टिक गई.
इस बार सपा-बसपा के गठजोड़ और बीजेपी के आगे कांग्रेस की बुरी गत तय है. फिर भी कांग्रेस अकेले दम पर चुनाव लड़ने को तैयार है. यूपी में इससे पूर्व दो बार प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल चुके गुलाम नबी आजाद पार्टी के खोये हुए जनाधार को वापस पाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं.
यह भी पढ़ेंः मां सोनिया गांधी और भाई राहुल का चुनाव प्रबंधन देख चुकीं प्रियंका ने 16 साल की उम्र में दिया था सार्वजनिक भाषण
2012 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 403 में से 355 सीटों पर पार्टी ने चुनाव लड़ा और 28 सीटें जीतीं. इस चुनाव में 31 सीटों पर दूसरे स्थान पर रही और कुल पड़े वोट का 11.6% मत ही उसे मिले. इसके दो ही साल बाद हुए लोकसभा चुनाव में मोदी की सुनामी में कांग्रेस का वोट शेयर 11.6 से घटकर 7.5% रह गया. पार्टी राज्य की 80 लोकसभा सीटों में से 67 पर चुनाव लड़ी और सिर्फ रायबरेली और अमेठी की जीत सकी. दूसरे नंबर पर भी पार्टी केवल दो ही सीटों पर रही उसमें से भी एक सीट कुशीनगर की थी.
यह भी पढ़ेंः रोचक तथ्य : करीब 65 साल में आधी सीटों पर आज तक नहीं चुनी गई एक भी महिला सांसद
इसके बाद भी कांग्रेस का पतन जारी रहा. 2017 के विधानसभा चुनाव में पार्टी 403 सीटों में 114 पर चुनाव लड़ी. राहुल गांधी को अखिलेश का साथ भी रास नहीं आया और केवल 7 सीटें ही कांग्रेस जीत पाई. 33 सीटों पर दूसरे स्थान पर रही लेकिन वोट रह गए 6.25%.
यह भी पढ़ेंः अभी तक पर्दे के पीछे से राजनीति करती थीं, अब मुख्य किरदार निभाएंगी प्रियंका गांधी
2012 के चुनावों की बात करें तो समाजवादी पार्टी ने सबको चौंकाते हुए 403 विधानसभा सीटों वाले इस राज्य में अकेले ही 224 सीटें झटक ली थीं. BSP महज 80 सीटों पर सिमट गई थी. BJP को सिर्फ 47 सीटों से संतोष करना पड़ा था. कांग्रेस यहां कोई चमत्कार नहीं कर सकी और 28 सीटें जीतकर चौथे नंबर पर रही.
यह भी पढ़ेंः Mission 2019: अगर मान गई कांग्रेस तो उत्तर प्रदेश में बनेगा एक और गठबंधन
इससे पहले 2007 के विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी 206 सीटें जीतकर अकेले अपने दम पर सरकार बनाने में सफल रही. मुलायम सिंह के नेतृत्व वाली SP को सिर्फ 97 सीटें मिलीं. कांग्रेस को 22 तो BJP को 51 सीटों से ही संतोष करना पड़ा.
जहां तक यूपी की बात करें तो समाजवादी पार्टी पिछले लोकसभा चुनाव में 31 सीटों पर नंबर 2 पर रही थी. सपा ने 5 सीटें जीती भी थीं. दूसरी ओर, बहुजन समाज पार्टी को पिछले चुनाव में एक भी सीट हासिल नहीं हुई थी, लेकिन 33 सीटों पर वह नंबर 2 पर रही थी. कांग्रेस दो सीटें जीतीं और दो पर दूसरे स्थन पर रही.
2014 के लोकसभा में पूर्वांचल की वह सीटें जिन पर सपा और बसपा के उम्मीदवार दूसरे स्थान पर रहे
लोकसभा सीट विजेता पार्टी दूसरे स्थान पर पार्टी मतों का अंतर
सुल्तानपुर |
वरूण गांधी |
BJP |
पवन पांडेय |
BSP |
178902 |
प्रतापगढ़ |
कुंवर हरिवंश सिंह |
AD |
आसिफ निजामुद्दीन |
BSP |
168222 |
हमीरपुर |
कुंवर पुष्पेंद्र |
BJP |
बिसंभर प्रसाद |
SP |
266788 |
बांदा |
भैरो प्रसाद मिश्रा |
BJP |
आके सिंह पटेल |
BSP |
115788 |
फतेहपुर |
निरंजन ज्योति |
BJP |
अफजल सिद्दकी |
BSP |
187206 |
कौशांबी |
विनोद कुमार |
BJP |
शैलेंद्र कुमार |
SP |
42847 |
फूलपुर |
केशव प्रसाद मौर्य |
BJP |
धर्मराज |
SP |
308308 |
इलाहाबाद |
श्यामचरन गुप्ता |
BJP |
रेवती रमन सिंह |
SP |
62009 |
फैजाबाद |
लल्लू सिंह |
BJP |
मित्रसेन यादव |
SP |
282775 |
अंबेडकर नगर |
हरीओम पांडेय |
BJP |
राकेश पांडेय |
BSP |
139429 |
बहराइच |
साध्वी साबित्री बाई |
BJP |
शब्बीर अहमद |
SP |
95645 |
कैशरगंज |
ब्रजभूषण शरण |
BJP |
पंडित सिंह |
SP |
78218 |
श्रावस्ती |
दद्न मिश्रा |
BJP |
अतीक अहमद |
SP |
85913 |
गोंडा |
किर्तीवर्धन सिंह |
BJP |
नंदिता शुक्ला |
SP |
160416 |
डुमरियागंज |
जगदंबिका पाल |
BJP |
मो. मुकीम |
BSP |
103588 |
बस्ती |
हरीश द्विवेदी |
BJP |
ब्रिज किशोर सिंह |
SP |
33562 |
संतकबीर नगर |
शरद त्रिपाठी |
BJP |
कुशल तिवारी |
BSP |
97978 |
महराजगज |
पंकज |
BJP |
काशीनाथ |
BSP |
240458 |
गोरखपुर |
आदित्यनाथ |
BJP |
राजमति |
SP |
312783 |
देवरिया |
कलराज मिश्रा |
BJP |
नियाज अहमद |
BSP |
265386 |
बांसगांव |
कमलेश पासवान |
BJP |
सदल प्रसाद |
BSP |
189516 |
लालगंज |
नीलम सोनकर |
BJP |
बेचई सरोज |
SP |
63086 |
घोसी |
हरिनारायन राजभर |
BJP |
दारा सिंह चौहान |
BSP |
146015 |
सलेमपुर |
रविंद्र कुशवाहा |
BJP |
रविशंकर सिंह |
BSP |
232342 |
बलिया |
भरतसिंह |
BJP |
नीरज शेखर |
SP |
139434 |
जौनपुर |
कृष्ण प्रताप |
BJP |
सुभाष पांडेय |
BSP |
146310 |
मछली शहर |
राम चरित्र |
BJP |
भोलानाथ |
BSP |
172155 |
गाजीपुर |
मनोज सिन्हा |
BJP |
शिवकन्या |
SP |
32452 |
चंदौली |
डॉ महेंद्र नाथ पांडेय |
BJP |
अनिल कुमार |
BSP |
156756 |
भदोही |
विरेंद्र |
BJP |
राकेशधर |
BSP |
158039 |
मिर्जापुर |
अनुप्रिया पटेल |
AD |
समुद्र विंद |
BSP |
219079 |
राबर्ट्सगंज |
छोटेलाल |
BJP |
शरद प्रसाद |
BSP |
190486 |