/newsnation/media/media_files/2026/02/06/epstein-island-2026-02-06-13-45-05.jpg)
epstein island Photograph: (epstein island)
Epstein Files: अमेरिकी फाइनेंसर और कुख्यात अपराधी जेफ्री एपस्टीन का नाम एक बार फिर सुर्खियों में है. इस बार वजह है Epstein Files, जिनमें दुनिया की कई रसूखदार अमीर हस्तियों, नेताओं और उद्योगपतियों के नाम सामने आए हैं. इन फाइलों में जिस जगह का सबसे ज्यादा ज़िक्र है, वह है लिटिल सेंट जेम्स आइलैंड का है. यह एक छोटा सा द्वीप है, जिसे वैश्विक स्तर पर सबसे बड़े यौन शोषण घोटालों का केंद्र माना जाता है.
रिलीज हुई नई एपस्टीन फाइल्स की PDF
हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कहने के बाद एपस्टीन फाइल्स की नई पीडीएफ फाइल रिलीज की गई थी. इस फाइल के खुलासों ने मानों पूरी दुनिया के होश उड़ा दिए हैं. इनमें कई वीडियोज, तस्वीरें और सीसीटीवी फूटेज देखे गए, जिनमें खुद डोनाल्ड ट्रंप, माइकल जैकसन, बिल क्लिंटन और बिल गेट्स को भी देखा गया है. इतना ही नहीं नई फुटेज में ऐसी तस्वीरें भी सामने आई जिनमें स्टीफन हॉकिंग लड़कियों के साथ हैं. मगर सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर जेफ्री एपस्टीन का यह सीक्रेट आइलैंड कहां स्थित है? आइए जानते हैं इस रिपोर्ट में.
ये भी पढ़ें- घटते जन्मदर से घबराया चीन, महिलाओं को ज्यादा बच्चे पैदा करने के लिए कर रहा प्रोत्साहित
कहां स्थित है Little Saint James Island?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, लिटिल सेंट जेम्स आइलैंड कैरेबियन सागर में स्थित U.S. Virgin Islands का एक हिस्सा है. यह सेंट थॉमस द्वीप से कुछ ही दूरी पर स्थित है. जेफ्री एपस्टीन ने इस द्वीप को साल 1998 में खरीदा था और इसे एक निजी स्वर्ग उर्फ Private Paradise के रूप में डिजाइन किया गया था. तथ्यों के मुताबिक, इस द्वीप पर नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण होता था. आरोप हैं कि यहां दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से लड़कियों को लाया जाता था और शक्तिशाली लोगों की मौजूदगी में उनका शोषण होता था.
बड़ी अजीब है द्वीप की संरचना
लिटिल सेंट जेम्स आइलैंड पर एक अजीब गुंबदनुमा इमारत बनाई गई है, जिसे लेकर कई तरह की बातें कही जाती हैं. इसके अलावा, यहां हाई-लेवल सिक्योरिटी, सीसीटीवी कैमरे और बहुत कड़ी सर्विलांस है. इस आइलैंड पर सामान्य दुनिया की जानकारी बहुत कम पहुंच पाती थी. कुछ रिपोर्ट्स में बताया जाता है कि यहां अंडरग्राउंड टनल्स भी हैं.
Epstein की मौत के बाद गहराया रहस्य
दरअसल, साल 2019 में न्यूयॉर्क की जेल में जेफ्री एपस्टीन की मौत हो गई थी, जिसे आत्महत्या बताया गया था. ऐसी परिस्थितियों ने इस मामले को और रहस्यमयी बना दिया था. कुछ लोगों का कहना है कि जेफ्री एपस्टीन को जानबूचकर मरवाया गया था ताकि वे बड़े लोगों का नाम न उगले.
ये भी पढ़ें- बांग्लादेश: चुनाव प्रचार के दौरान फायरिंग, एक बच्चे समेत पांच घायल
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us