'हमारा किसी अन्य देश पर हमला करने का कोई इरादा नहीं', पड़ोसी देशों से माफी मांगते हुए बोले ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान

US-Israel, Iran War: अमेरिका और इजरायल के ईरान में हमले जारी है. इस बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन का एक बड़ा बयान सामने आया है. जिसमें उन्होंने अपने पड़ोसी देशों से माफी मांगी है.

US-Israel, Iran War: अमेरिका और इजरायल के ईरान में हमले जारी है. इस बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन का एक बड़ा बयान सामने आया है. जिसमें उन्होंने अपने पड़ोसी देशों से माफी मांगी है.

author-image
Suhel Khan
New Update
President of Iran Masoud Pezeshkian

ईरान ने अपने पड़ोसी देशों से मांगी माफी Photograph: (X@drpezeshkian)

US-Israel, Iran War: ईरान पर अमेरिका और इजरायली हमलों के बीच ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने अपने पड़ोसी देशों से मांगी मांगी है. उन्होंने कहा है कि ईरान का किसी अन्य देश पर हमला करने का कोई इरादा नहीं है. उन्होंने राष्ट्र के नाम एक टेलिविजिन संदेश में इस बात की घोषणा की. उनके इस बयान को ईरान की कूटनीति माना जा रहा है. उन्होंने कहा कि, ईरान ने अपने पड़ोसी देशों पर हमले रोकने का निर्णय लिया है.

Advertisment

क्या बोले ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियन?

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ने शनिवार को राष्ट्र को संबोधित करते हुए पड़ोसी देशों से माफी मांगते हुए देश की अंतरिम नेतृत्व परिषद के एक महत्वपूर्ण निर्णय की घोषणा की. उन्होंने कहा कि तेहरान पड़ोसी राज्यों के खिलाफ मिसाइल हमले या आक्रमण नहीं करेगा, जब तक कि ईरान पर हमला उनके क्षेत्र से न किया जाए. विदेशी मीडिया द्वारा प्रकाशित इस बयान से संकेत मिलता है कि तेहरान क्षेत्रीय तनाव को कम करने की कोशिश कर रहा है.

अमेरिका के सामने सरेंडर नहीं करेगा ईरान- मसूद पेजेश्कियन

यह तनाव पिछले सप्ताह शनिवार को ईरान पर अमेरिका-इजराइल के हमलों के बाद पैदा हुआ है. जिसमें ईरानी सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अलावा सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है. ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ने शनिवार को कहा कि उनकी अंतरिम नेतृत्व परिषद ने हमलों को स्थगित करने की मंजूरी दे दी है.  हालांकि, पेज़ेश्कियन ने यह भी कहा कि उनका देश इज़राइल और संयुक्त राज्य अमेरिका के सामने आत्मसमर्पण नहीं करेगा. एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक, सरकारी टीवी पर प्रसारित एक भाषण में पेज़ेश्कियन ने कहा, "ईरानी जनता के आत्मसमर्पण का सपना देखने वाले दुश्मनों को अपने इस ख्वाब को अपनी कब्रों में ले जाना चाहिए."

अमेरिका-इजराइल और ईरान की जंग में जल रहा मध्य पूर्व

बता दें कि अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग के चलते मध्य पूर्व के सभी देश सुलग रहे हैं. जिनमें संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दुबई और अबू धाबी जैसे शानदार शहर भी शामिल हैं. जहां विस्फोटों और मिसाइल अलर्ट के साथ-साथ हवाई हमले के सायरन भी बज रहे हैं. ये ड्रोन-मिसाइल हमले ईरान द्वारा अमेरिका-इजराइल के संयुक्त हमलों के जवाब में किए जा रहे हैं.

दुबई एयरपोर्ट को फिर किया गया बंद

इस बीच दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक बार फिर से विमानों का आवागमन अस्थाई रूप से निलंबित कर दिया गया. हालांकि इसे आधिकारिक तौर पर "मामूली घटना" बताया गया है. दुबई मीडिया कार्यालय ने शहर-राज्य की ओर से एक बयान जारी किया, जिसमें कहा गया, "यात्रियों, एयरपोर्ट कर्मचारियों और एयरलाइन क्रू की सुरक्षा के लिए, दुबई इंटरनेशनल (DXB) एयरपोर्ट पर परिचालन अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है." हालांकि एयरपोर्ट पर सर्विस सस्पेंड करने का कारण नहीं बताया गया. हालांकि बताया जा रहा है कि एक जोरदार धमाके के बाद एयरपोर्ट को बंद करने का निर्णय लिया गया है.

28 फरवरी को अमेरिका-इजरायल ने किया था ईरान पर हमला

बता दें कि अमेरिका और इजरायल ने पिछले शनिवार यानी 28 फरवरी को ईरान पर हमला किया था. जिसमें सैकड़ों लोगों की मौत हो गई. उसके बाद ईरान ने भी बदले की कार्रवाई करते हुए इजरायल और मध्य पूर्व के कई देशों पर मिसाइल हमले किए. इन हमलों के चलते खाड़ी के देशों पर हवाई सेवाएं बंद करनी पड़ी और हजारों हउड़ानों को रद्द करना पड़ा. इस दौरान ईरान ने कतर, बहरीन, सऊदी अरब, कुवैत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में अमेरिकी ठिकानों और अन्य सुविधाओं को मिसाइलों और ड्रोन से निशाना बनाया.

ये भी पढ़ें: US-Israel, Iran War: अमेरिकी सेना ने हमले के लिए कैसे किया AI का इस्तेमाल? 24 घंटों में तबाह कर दिए ईरान के 1000 ठिकाने

US-Israel Attack Iran
Advertisment