/newsnation/media/media_files/2025/12/12/trump-2025-12-12-10-56-14.jpg)
donald trump and nicolas maduro
अमेरिका और वेनेजुएला के बीच तनाव बढ़ रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को वेनेजुएला का एक तेल टैंकर जब्त कर लिया था. इसे लेकर वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो भड़क उठे हैं. युद्ध के हालात बन चुके हैं. ट्रंप ने बताया कि संयुक्त राज्य अमेरिका ने वेनेजुएला के तट पर बड़ी कार्रवाई की है, एक बड़े तेल टैंकर को जब्त किया गया है. उन्होंने कार्रवाई को सफल बताया है. आपको बता दें कि इस व्यापारिक जहाज पर नियंत्रण करना दर्शाता है कि ट्रंप प्रशासन मुद्रों पर दवाब बनाने की कोशिश कर रहे हैं. संयुक्त राज्य अमेरिका ने वेनेजुएला पर नार्को-आतंकवाद का आरोप लगाया है.
इस बीच मादुरो ने इन हालातों को लेकर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात की है. उन्होंने पुतिन से इस मामले में दखल देने की बात कही है. अब अगर रूस इस मामले में कूदता है तो युद्ध जैसे हालात पैदा हो सकते हैं.
बड़ी सैन्य कार्रवाई
अमेरिका ने वेनेजुएला पर दबाव बनाने को लेकर इस क्षेत्र में सबसे बड़ी सैन्य कार्रवाई की है. ये बीते कई दशकों में सबसे बड़ी है. इस कार्रवाई के बाद ट्रंप ने कहा, 'हमने अभी-अभी वेनेजुएला के तट पर एक टैंकर को जब्त किया है. यह वास्तव में अब तक का सबसे बड़ी जब्ती मानी जी रही है. ट्रंप ने व्हाइट हाउस में मीडिया को बताया कि इसके पीछे कारण बहुत अच्छा है. हालांकि उन्होंने किसी तरह का विवरण नहीं दिया है.
ट्रंप का आरोप, ड्रग तस्करी में आई तेजी
डोनाल्ड ट्रंप का आरोप है कि वेनेजुएला से अमेरिका में होने वाली ड्रग तस्करी में तेजी देखने को मिल रही है. इसे रोकना देश की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए जरूरी है. ट्रंप ने जमीनी हमले आरंभ करने को लेकर चेतावनी जारी की है. इसे लेकर कैरेबियन क्षेत्र में हलचल देखी गई है. प्यूर्टो रिको के पोंसे एयरफील्ड पर गुरुवार को यूएस कोस्ट गार्ड के हेलीकॉप्टर दिखाई दिए. इस दौरान अमेरिकी मरीन का बेडा भी देखा गया.
ये भी पढ़ें: Anna Hazare Protest: फिर से भूख हड़ताल करने वाले हैं अन्ना हजारे, जानें क्या है उनकी मांग?
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us