USA: छह दिन से लापता 22 वर्षीय भारतीय छात्र का मिला शव, इंडियन एंबेसी ने जताया दुख; भारत लाया जाएगा पार्थिव शरीर

USA: अमेरिका के बर्कले में पढ़ रहे 22 वर्षीय भारतीय छात्र साकेत श्रीनिवासैया का छह दिन बाद शव मिला. यूसी बर्कले के छात्र की मौत से परिवार और भारतीय समुदाय में शोक गहरा फैल गया है.

USA: अमेरिका के बर्कले में पढ़ रहे 22 वर्षीय भारतीय छात्र साकेत श्रीनिवासैया का छह दिन बाद शव मिला. यूसी बर्कले के छात्र की मौत से परिवार और भारतीय समुदाय में शोक गहरा फैल गया है.

author-image
Deepak Kumar
New Update
Indian-student-died-in-USA

USA: अमेरिका के बर्कले शहर में पढ़ाई कर रहे 22 वर्षीय भारतीय छात्र साकेत श्रीनिवासैया का शव मिलने से भारतीय समुदाय में गहरा दुख फैल गया है. साकेत यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, बर्कले में मास्टर ऑफ साइंस की पढ़ाई कर रहे थे और पिछले छह दिनों से लापता थे. पुलिस ने उनकी तलाश के बाद उनके शव मिलने की पुष्टि की है.

Advertisment

कर्नाटक के निवासी थे साकेत

साकेत मूल रूप से कर्नाटक के रहने वाले थे और केमिकल एंड बायोमॉलिक्यूलर इंजीनियरिंग विभाग में पढ़ाई कर रहे थे. वह 9 फरवरी को अचानक लापता हो गए थे. पुलिस के अनुसार, उन्हें आखिरी बार ड्वाइट वे इलाके के पास देखा गया था, जो विश्वविद्यालय परिसर से करीब एक किलोमीटर दूर है. इसके बाद उनकी तलाश के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाया गया.

स्थानीय मीडिया द बर्कले स्कैनर की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस को टिल्डन रीजनल पार्क के पास एक घर के बाहर उनका बैग मिला था. बैग में उनका पासपोर्ट और लैपटॉप मौजूद था. इसके बाद पुलिस ने लेक अंजा और टिल्डन रीजनल पार्क के आसपास खोज अभियान तेज किया और अंत में उनका शव बरामद हुआ.

भारत लाया जाएगा पार्थिव शरीर

सैन फ्रांसिस्को स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास, सैन फ्रांसिस्को ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है. दूतावास ने कहा कि वह परिवार के संपर्क में है और पार्थिव शरीर को जल्द भारत भेजने में हर संभव मदद करेगा.

कौन थे साकेत श्रीनिवासैया?

साकेत श्रीनिवासैया एक प्रतिभाशाली छात्र थे. उन्होंने आईआईटी मद्रास से 2025 में केमिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया था. उन्हें डीप-टेक, सेमीकंडक्टर और एडवांस्ड मटेरियल्स में खास रुचि थी. उन्होंने आईआईटी मद्रास में रिसर्च प्रोजेक्ट्स पर काम किया और यूनिलीवर व डॉ. रेड्डीज लैब्स में रिसर्च इंटर्नशिप भी की थी. पढ़ाई के साथ-साथ वह छात्र गतिविधियों में भी सक्रिय थे और कई नेतृत्व भूमिकाएं निभा चुके थे. उनकी अचानक मौत से परिवार, दोस्तों और भारतीय समुदाय को गहरा सदमा लगा है. भारतीय दूतावास ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हर जरूरी सहायता देने का आश्वासन दिया है.

यह भी पढ़ें- जिनेवा में अमेरिका और रूस की बैठक से पहले जेलेंस्की का दावा, युद्ध के खत्म होने की जताई उम्मीद

USA News World News
Advertisment