/newsnation/media/media_files/2026/01/21/donald-trump-2026-01-21-22-26-58.jpg)
Pakistan-Afghanistan Conflict:पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बढ़ते संघर्ष को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है. ट्रंप ने कहा कि अगर हालात बिगड़ते हैं और जरूरत पड़ती है तो अमेरिका इस मामले में हस्तक्षेप करने के लिए तैयार है. हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनके पाकिस्तान के साथ बहुत अच्छे संबंध हैं और वह वहां के नेतृत्व का सम्मान करते हैं.
क्या बोले ट्रंप?
मीडिया से बातचीत में ट्रंप ने कहा कि पाकिस्तान इस समय ‘शानदार काम’ कर रहा है. उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख आसीम मुनीर की तारीफ करते हुए उन्हें मजबूत और सम्मानित नेता बताया. ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है जब पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा पर तनाव लगातार बढ़ रहा है. इसे क्षेत्रीय राजनीति के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है.
#WATCH | On Pakistan-Afghanistan conflict, US President Donald Trump says, "I would (intervene). But I get along with Pakistan very very well. They have a great Prime Minister, a great General. They have a great leader. Two of the people that I really respect a lot. Pakistan is… pic.twitter.com/LjPXCVmdJs
— ANI (@ANI) February 27, 2026
सीमा पर बढ़ी सैन्य गतिविधियां
दरअसल, दोनों देशों के बीच 2,611 किलोमीटर लंबी सीमा है, जिसे डूरंड लाइन कहा जाता है. अफगानिस्तान ने इस सीमा को औपचारिक रूप से मान्यता नहीं दी है. हाल के दिनों में सीमावर्ती इलाकों में सैन्य गतिविधियां तेज हुई हैं. पाकिस्तान ने दावा किया है कि उसने “ऑपरेशन गजब लिल हक” के तहत अफगान तालिबान के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 133 लड़ाकों को मार गिराया है.
रूस ने भी दोनों देशों से की शांति की अपील
इधर, रूस ने भी इस बढ़ते संघर्ष पर चिंता जताई है. रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने कहा कि दोनों देशों के बीच सैन्य टकराव में तेज वृद्धि हुई है, जिसमें नियमित सेना, वायुसेना और भारी हथियारों का इस्तेमाल हो रहा है. उन्होंने दोनों पक्षों से बातचीत के जरिए समाधान निकालने की अपील की. अफगानिस्तान के लिए रूस के विशेष दूत जमीर काबुलोव ने भी काबुल और इस्लामाबाद से हमले रोकने और कूटनीतिक रास्ता अपनाने का आग्रह किया है. फिलहाल अंतरराष्ट्रीय समुदाय स्थिति पर नजर बनाए हुए है.
यह भी पढ़ें- पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच क्यों छिड़ी 'खुली जंग'? समझिए क्या है पूरा मामला?
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us